फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) का सिक्का चलता है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान ने बॉलीवुड को कई नए चेहरे दिए हैं। इन चेहरों में जैक्लीन से लेकर बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा का नाम शामिल है। इस बीच सलमान खान अब से ठीक 15 दिन बाद सिनेमाजगत में 2 और नए चेहरे लांच करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'नोटबुक' (Notebook) है। इस बीच फिल्म के स्टार जहीर इकबाल ने भाईजान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
डेब्यू करने से पहले ही एक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- 'सलमान ने कहा टी-शर्ट उतारो, मैं तुम्हें....'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नोटबुक' से डेब्यू करने जा रहे एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने सलमान खान से जुड़ी बात बताई। जहीर ने बताया - 'बीते 6 साल में शायद ही ऐसा कोई दिन रहा है जब मैं भाई के साथ नहीं रहा हूं। मैं हर रोज सलमान खान के घर के सामने से गुजरता था। एक रोज जब सलमान के घर गए तब उन्होंने मुझे अपने ट्रेनर से मिलवाया। उस वक्त सलमान मुझसे बोले- टी-शर्ट उतारे, बॉडी बनाओ। मैं तुम्हें स्टार बना दूंगा।'
'नोटबुक' फिल्म से पहले जहीर 'जय हो' फिल्म में असिस्टेंड डायरेक्टर का काम कर चुके हैं। बतौर लीड एक्टर यह जहीर की पहली फिल्म है। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' का ट्रेलर करीब तीन मिनट का है। ट्रेलर में कश्मीर की वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी के बाद किताब के पन्नों में सिमटी मोहब्बत को दिखाया गया है।
'नोटबुक' में जहीर और प्रनूतन दोनों स्कूल टीचर बने हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है फिर दोनों अलग हो जाते हैं। प्यार और टकराव के बीच की कहानी जो नोटबुक में लिखी जा रही उसी पर पूरी फिल्म सजी है। ट्रेलर में जहीर 'बूमरो-बूमरो' गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं।