कोरोना वायरस से जंग जीत चुकीं सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को सरोजनी नगर पुलिस महानगर स्थित कनिका के आवास पहुंची। जहां उन्हें नोटिस दिया गया। पुलिस ने गायिका को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन तलब किया है।
Kanika Kapoor: कोरोना से जंग जीत चुकीं कनिका को मिला नोटिस, संक्रमण फैलाने का लगा है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच अधिकारी जेपी सिंह का कहना है कि 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेपी सिंह का कहना है कि कनिका जांच में सहयोग कर रही हैं। बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।
A notice has been served to singer Kanika Kapoor (recovered COVID19 patient) in connection with a case (negligence) registered against her. She is cooperating. She has been asked to appear before police on April 30: Jag Prasad, Police Beat Incharge, Sarojini Nagar, Lucknow pic.twitter.com/UCFZOTmAr8
बता दें कोरोना से जंग जीतने के बाद कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर नोट लिखकर अपना पक्ष रखा था। इस नोट में उन्होंने सफाई देते हुए लिखा, 'मैं जानती हूं कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर कहानियां इसलिए बनीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी, लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी। मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई अपने आप पहुंचे। मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिवारवालों, दोस्तों और समर्थिकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा।'
बता दें कनिका अभी लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लंदन, मुंबई या लखनऊ में वह जिन भी लोगों के संपर्क में आईं थीं, उनमें किसी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सभी के कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाए गए। कनिका कपूर लखनऊ के महानगर इलाके में शालीमार गैलन्ट अपार्टमेंट में माता-पिता के साथ रहती हैं। कनिका ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अपना प्लाज्मा देने की भी पेशकश की है। उन्होंने एसजीपीजीआई से संपर्क किया है। डॉक्टर्स की टीम जल्द ही उनके घर शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट पहुंचेगी।
कनिका कपूर ने कोरोना से ठीक होने के बाद अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ हैं और आराम से बैठकर चाय पी रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'

कमेंट
कमेंट X