{"_id":"5d9d78398ebc3e01711f7dce","slug":"nupur-alankar-faces-financially-crisis-after-bank-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री की हो गई ऐसी हालत, घर चलाने को बेचनी पड़ी ज्वैलरी और दोस्तों से मांगा उधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री की हो गई ऐसी हालत, घर चलाने को बेचनी पड़ी ज्वैलरी और दोस्तों से मांगा उधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नूपुर अलंकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमर की दुनिया से जुड़े कई सितारे हैं जिनकी जिंदगी में अचानक उतार चढ़ाव देखे गए हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'स्वरागिनी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नूपुर अलंकार के साथ। नूपुर की असल जिंदगी काफी मुश्किलों भरी चल रही है और हर रोज के खर्चे के लिए उन्हें पैसे जुटाने पड़ रहे हैं।
2 of 6
नूपुर अलंकार
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि बीते 24 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) को नोटिस जारी किया था। आरबीआई ने बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके बाद अब पीएमसी बैंक कोई नया लोन जारी नहीं कर सकता है। यही नहीं बैंक का कोई ग्राहक 25,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकता है। नूपुर के बैंक अकाउंट्स इसी बैंक में हैं इस वजह से वो इस परेशानी की शिकार हुई हैं।
3 of 6
नूपुर अलंकार
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से नूपुर ने कहा कि 'मैं एक बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रही हूं। दूसरे बैंकों में भी मेरे खाते थे जिन्हें मैंने कुछ साल पहले इस बैंक में ट्रांसफर किया था। मुझे कैसे पता होगा कि मेरे परिवार के सदस्य- पति, मां, बहन, ननद, ससुर और मेरी जिंदगी भर के बचत को इस तरह फ्रीज कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नूपुर अलंकार
- फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर ने कहा- 'बगैर पैसे के मैं कैसे सर्वाइव करूं? क्या मुझे अपना घर गिरवी रखना चाहिए? मेरी खुद की कमाई पर रोक क्यों है? मैं टैक्स भर रही हूं तो इस तरह की तकलीफों का सामना मैं क्यों कर रही हूं?हाल ही में मेरे परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार था लेकिन हम उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कर सकते थे। फिलहाल मैंने एक नर्स रखा है।'
विज्ञापन
5 of 6
नूपुर अलंकार
- फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर बताती हैं कि 'हमारा कोई भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुझे अपने चांदी और सोने के गहने बेचने पड़े। घर पर पैसे नहीं होने की वजह से मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। मैंने अपने एक को-एक्टर से 3000 उधार लिए। एक अन्य ने मुझे 500 रुपये ट्रांसपर किए। अब तक दोस्तों से 50 हजार रुपये उधार ले चुकी हूं। मुझे नहीं पता कि इस समस्या का कब तक समाधान होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।