फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने बताया इस्राइल के खौफनाक मंजर का हाल, एक्ट्रेस के खुलासे से आप भी जाएंगे डर

Tue, 10 Oct 2023 06:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Oct 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha Shares Horrific Details of Israel Palestine War After Returning to India see viral video
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली नुसरत भरूचा इन दिनों इस्राइल और फलस्तीन के युद्ध में फंसे होने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत अपनी फिल्म 'अकेली' की स्क्रीनिंग के लिए इस्राइल में हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने घई हुई थीं। वह इस्राइल और फलस्तीन आतंकी समूह हमास के बीच हुए युद्ध के बीच फंस गई थीं। इस दौरान उनसे कॉन्टैक्ट भी टूट गया था, हालांकि अब वह अपने देश सही सलामत लौट आई हैं। भारत लौटने के कुछ दिनों बाद हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वहां के कैसे हालात थे।

Nushrratt Bharuccha Shares Horrific Details of Israel Palestine War After Returning to India see viral video
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर पहले ही नुसरत ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस्राइल के खौफनाक मंजर की जानकारी साझा की। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया और खुलासा किया कि वह शनिवार की सुबह बॉम की आवाजों से उठी थीं। अभिनेत्री ने लिखा, 'भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी, जिसके अंतिम 36 घंटे मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय और चुनौतीपूर्ण रहेंगे... मेरे निर्माता, स्टाइलिस्ट और मुझे 3 अक्तूबर को हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मेरी फिल्म अकेली की स्क्रीनिंग के लिए इस्राइल के हाइफा शहर में भेजा गया था।' 

Nushrratt Bharuccha Shares Horrific Details of Israel Palestine War After Returning to India see viral video
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सभी चीजों का आनंद लेने के बाद 6 अक्तूबर के बाद हम लोग अगले दिन वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन शनिवार की सुबह पिछली शाम के जश्न की तरह बिल्कुल भी नहीं थी। हम बमों के फटने की आवाज, तेज सायरन से उठे थे। हमें उठते ही हमारे के होटल के बेसमेंट में एक शेलटर में भेज दिया गया था। कभी न खत्म होने वाले इंतजार के बाद जब हम वहां से निकले तभी हमें पता चला कि इस्राइल पर हमला हो रहा है। इस खबर के लिए हमें कोई भी तैयार नहीं कर सकता था।'  

View this post on Instagram

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha Shares Horrific Details of Israel Palestine War After Returning to India see viral video
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें, जहां पूरी दुनिया हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले से हैरान-परेशान थी, वहीं हमारे देश में नुसरत के वहां फंसे होने की खबर से खलबली मच गई थी। इस्राइल और फलस्तीन आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री के इस्राइल में फंस होने की खबर जैसे ही अभिनेत्री की टीम ने दी थी, वैसे ही सभी फैंस चिंतित हो गए थे। नुसरत की टीम ने खुलासा किया था कि वे बाद में उनसे संपर्क नहीं कर पाए, हालांकि, उनके प्रचारक ने पुष्टि की थी कि वह सुरक्षित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)

विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha Shares Horrific Details of Israel Palestine War After Returning to India see viral video
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आतंकी संगठन हमास ने महज बीस मिनट के भीतर इस्राइल के ऊपर 5000 रॉकेट दागकर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। चारों ओर इसी बात की चर्चा हो रही है। इस घटना से समूचा इस्राइल में खौफ का मंजर है और सभी लोग बेहद डरे हुए हैं। सभी लोग इस्राइल के वासियों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बताया जा रहा है न जाने कितने लोग मारे जा चुके हैं और कितने ही लोगों को आतंकी संगठन ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस्राइल और फलस्तीन के बीच युद्ध अभी भी जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed