फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती ने ठुकराया नितेश तिवारी की 'रामायण' का ऑफर, आखिर क्या है वजह?

Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Oct 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Reports Claim Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Ramayan
अगस्त्य नंदा, रणबीर कपूर - फोटो : social media

ओम राउत द्वारा निर्देशित 'आदिपुरुष' के बाद बॉलीवुड के एक और निर्देशक राम कथा को पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह निर्देशक और कोई नहीं बल्कि नितेश तिवारी हैं, चर्चा है कि फिल्म में रणबीर कपूर और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनय का जौहर दिखाते नजर आएंगे। जहां फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नितेश तिवारी, ओम राउत की तरह उनकी उम्मीदों को नहीं तोड़ेंगे, वहीं बहुत से लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि, इस सभी के बीच भी फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसको लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट आता रहता है। अब खबर है कि फिल्म में लक्ष्मण के किरदार के लिए अगस्त्य नंदा को अप्रोच किया गया था, लेकिन....

Reports Claim Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Ramayan
अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

ओम राउत की 'आदिपुरुष' के रिलीज होने से पहले ही नितेश तिवारी ने 'रामायण' पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी। जहां फिल्म में भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर के नाम पर मुहर लगी है, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो सीता माता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के रोल में साउथ अभिनेता यश नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी 'रामायण' की बाकी स्टार कास्ट को लेकर कोई रिपोर्ट्स नहीं थीं, लेकिन अब फिल्म में लक्ष्मण के किरदार पर अपडेट सामने आया है। दरअसल, खबर है कि फिल्म के निर्माताओं ने लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के संपर्क किया था।

Reports Claim Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Ramayan
अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।  अगस्त्य के पास अपने डेब्यू से पहले ही कई प्रोजेक्ट हैं और अब चर्चा हो रही है कि अगस्त्य को नितेश तिवारी की आगामी रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reports Claim Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Ramayan
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, नितेश तिवारी की 'रामायण' में अगस्त्य को भगवान राम के छोटे भाई, लक्ष्मण की भूमिका निभाने की पेशकश की गई थी, जो आखिर तक उनके साथ रहते हैं। हालांकि, अगस्त्य ने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया। स्टार किड का मानना है कि वह अपने करियर के इस मोड़ पर किसी अन्य अभिनेता के रहते हुए फिल्म में दूसरी भूमिका निभाने का जोखिम नहीं उठा सकते। गौरतलब है कि अगस्त्य 'द आर्चीज' में आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उनके पास पहले से ही श्रीराम राघवन की अगली फिल्म भी है, जिसका नाम 'इक्कीस' है।

विज्ञापन
Reports Claim Agastya Nanda Refuses To Play Laxman In Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Ramayan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने शराब और मीट छोड़ने का फैसला किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में सीता के किरदार में नजर आएंगी। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि रणबीर और साई पल्लवी फरवरी 2024 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed