फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसेप्शन से पहले नुसरत जहां की पति निखिल के साथ तस्वीरें आईं सामने, शॉर्ट्स में लग रहीं खूबसूरत

Thu, 04 Jul 2019 05:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
nusrat jahan and nikhil jain new photo viral today is reception
nusrat jahan - फोटो : social media
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां आज यानी 4 जुलाई को शादी का ग्रांड रिसेप्शन देंगी। नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी । शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं । हाल ही में नुसरत और निखिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं । इसमें नुसरत शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं ।


nusrat jahan and nikhil jain new photo viral today is reception
nusrat jahan - फोटो : social media
वहीं निखिल व्हाइट शर्ट में दिखे । तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने निखिल के साथ फोटोशूट करवाया है । कुछ फोटो में नुसरत मेटैलिक कलर के लहंगे में भी दिखीं । इसमें नुसरत और निखिल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है । नुसरत की इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । 
nusrat jahan and nikhil jain new photo viral today is reception
nusrat jahan - फोटो : social media
बता दें कि नुसरत और निखिल का रिसेप्शन 4 जुलाई को होगा । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत जहां (Nusrat Jahan) कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में शानदार रिसेप्शन दे रही हैं। नुसरत इस शाही रिसेप्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती। इस वजह से वह खुद ही सभी चीजों का ध्यान रख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nusrat jahan and nikhil jain new photo viral today is reception
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
नुसरत ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को खुद इनवाइट किया है । रिसेप्शन में राजनीति और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। नुसरत और निखिल का रिसेप्शन थीम के आधार पर होगा। हालांकि थीम क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
nusrat jahan and nikhil jain new photo viral today is reception
nusrat jahan - फोटो : social media
रिसेप्शन के बारे में नुसरत के करीबियों ने  कहा- 'शादी में इटैलियन, बंगाली, वेज और नॉनवेज डिशेज रखी गई थीं। नुसरत के ससुराल वाले जैन धर्म से ताल्लुक रखते हैं इसलिए रिसेप्शन में वेज खाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही बंगाली खाना भी होगा।' रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी सहित कई हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed