सब्सक्राइब करें

Nusrat Jahan Baby Boy: नुसरत जहां बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 26 Aug 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan Baby Boy: Actress and TMC MP Nusrat Jahan blessed with a baby boy
नुसरत जहां - फोटो : Instagram

टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan Baby Boy) मां बन गई हैं। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो एक्टर यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर नुसरत को फैंस बधाई दे रहे हैं। 





बेबी बंप के साथ वायरल हुई थी तस्वीर
पिछले दिनों तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें वे प्रेग्नेंट दिख रही थीं। लेकिन उनसे अलग हो चुके पति निखिल जैन का कहना था कि ये बच्चा उनका नहीं है क्योंकि वो लंबे समय से नुसरत के साथ नहीं रह रहे हैं। पिछले दिनों नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं।

Trending Videos
Nusrat Jahan Baby Boy: Actress and TMC MP Nusrat Jahan blessed with a baby boy
नुसरत जहां - फोटो : Instagram

नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि इसी बीच नुसरत के बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता के नजदीक आने की खबरें थीं। नुसरत जहां ने जून 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी. इस डेस्टिनेशन वेडिंग की कई तस्वीरें सामने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan Baby Boy: Actress and TMC MP Nusrat Jahan blessed with a baby boy
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था, शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ। मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। 

Nusrat Jahan Baby Boy: Actress and TMC MP Nusrat Jahan blessed with a baby boy
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था नुसरत ने
नुसरत जहां ने कहा था, एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य नहीं है। क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।

विज्ञापन
Nusrat Jahan Baby Boy: Actress and TMC MP Nusrat Jahan blessed with a baby boy
यश दासगुप्ता और नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। हालांकि पिछले साल से नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed