सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

असली राष्ट्र निर्माता मुगल: विवेक अग्निहोत्री का कबीर खान को जवाब, कहा- मुगलों ने सिर्फ मंदिरों को नष्ट किया...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 26 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
The real nation builder Mughal: Vivek Agnihotri's reply to Kabir Khan said Mughals only destroyed temples
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कबीर खान पर निशाना साधा है। विवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘पापा गूगल, मुगल के बनाए राष्ट्र को क्यों नहीं ढूंढ पाता है? इस पर पिता जवाब देते हैं- बेटा क्योंकि वह सारे देश भारतीय मंदिरों के अंदर छिपे हुए हैं। विवेक के पोस्ट शेयर करते ही इंटरनेट यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



विवेक ने एक बयान जारी कर यह भी कहा कि मुगलों ने सिर्फ लोगों का सिर कलम करने और मंदिरों को नष्ट करने का काम किया है। लेकिन उन्होंने कभी ट्विटर पर लोगों को गाली नहीं दी। विवेक ने कहा कि कम से कम वे फासीवादी संघियों की तरह ट्रोल तो नहीं हुए। उन्हें बहुत दुख होता है जब बॉलीवुड फिल्मों में इस तथ्य को नहीं दिखाया जाता है।
 

 

Trending Videos
The real nation builder Mughal: Vivek Agnihotri's reply to Kabir Khan said Mughals only destroyed temples
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दअसल, हाल ही में कबीर खान ने देश में मुगलों पर हो रही राजनीति पर बयान दिया है। कबीर खान के मुताबिक मुगल असली राष्ट्र-निर्माता थे।' कबीर के इस बयान के बाद से ही इंटरनेट पर लंबी बहस शुरू हो गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें इस बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री के ट्वीट पर भी यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The real nation builder Mughal: Vivek Agnihotri's reply to Kabir Khan said Mughals only destroyed temples
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर्स ने लिखा- सही रूप में राष्ट्र निर्माता चन्द्रगुप्त, अशोक आदि थे। तो एक ने यूजर ने मुगल को राष्ट्र विध्वंसक बताया। वहीं, एक ने कबीर खान के दिए बयान को लेकर उन्हीं की पढ़ाई पर सवाल उठा दिया। कई ने तो इस ट्विट के जरिए कबीर खान को ही ट्रोल कर डाला। 

The real nation builder Mughal: Vivek Agnihotri's reply to Kabir Khan said Mughals only destroyed temples
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसा था मुगल साम्राज्य
मुगल साम्राज्य (1526) की स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। अधिकतर मुगल शासक तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे। बाबर का उत्तराधिकारी हुमायूं हुआ। उसके बाद अकबर आया, उसके बाद उसका पुत्र जहांगीर, उसके बाद शाहजहां और फिर औरंगजेब था। अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर थे। औरंगजेब को क्रूर शासक के तौर पर जाना जाता है। उसने राजगद्दी हथियाने के लिए अपने पिता शाहजहां को कैद करा दिया था। इतिहासकार कहते हैं कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में हिंदुस्तान की जनता पर क्रूरतम अत्याचार किए। वहीं दूसरी तरफ मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की हिंदुस्तान से मोहब्बत को कौन नहीं जानता।

विज्ञापन
The real nation builder Mughal: Vivek Agnihotri's reply to Kabir Khan said Mughals only destroyed temples
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

‘जिद, ‘हेट स्टोरी’ और ‘जुनूनियत’ जैसी फिल्में बना चुके विवेक अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक क्राइम थ्रीलर फिल्म चॉकलेट के साथ की थी। जल्द ही वो ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द लास्ट शो’ जैसी फिल्में लाने वाले हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed