दिवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सेलेब्स ने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी कल पूरी परंपरा के साथ अपने पति निखिल जैन के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की।
दिवाली की शाम दुल्हन की तरह सजीं नुसरत जहां, लाल साड़ी में लग रही थीं चांद का टुकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खास मौके की तस्वीरें नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। दिवाली के मौके पर नुसरत बेहद सुंदर लग रही थीं। नुसरत ने वीडियो पोस्ट पर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। दिवाली के मौके पर सजीं नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
Light up lives with love.. @nikhiljain09
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
फैंस ने भी नुसरत के वीडियो पर कमेंट कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नुसरत लाल साड़ी में सिंदूर, बिंदी लगाए किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। एक यूजर ने नुसरत की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप चांद का टुकड़ा लग रही हैं। नुसरत की तस्वीर को अब तक 77 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
अपनी शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। उनका कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।