फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिलक लगाने पर शाहरुख खान हुए ट्रोल, शबाना आजमी ने ट्रोल्स को ऐसे सिखाया सबक

Tue, 29 Oct 2019 12:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 29 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gets Trolled After Wearing Tilak Shabana Azmi hits back with a befitting reply
तिलक लगाने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान - फोटो : Social Media

बीते दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। बीते कई दिनों से सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान ने फैंस को खास अंदाज में दिवाली विश किया। लेकिन शाहरुख खान दिवाली की शुभकामनाएं देते ही ट्रोल हो गए।

Shah Rukh Khan Gets Trolled After Wearing Tilak Shabana Azmi hits back with a befitting reply
तिलक लगाने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान - फोटो : Twitter

दरअसल हुआ यूं कि शाहरुख ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में तीनों की सिर्फ आंखें दिख रही हैं और तीनों ने तिलक लगाया हुआ है। लेकिन शाहरुख की इस तस्वीर पर जैसे ही धार्मिक कट्टरपंथियों की नजर पड़ी उन्हें तिलक लगाने के लिए ट्रोल किया जाने लगा।

Shah Rukh Khan Gets Trolled After Wearing Tilak Shabana Azmi hits back with a befitting reply
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई

एक यूजर ने लिखा- आप मुस्लिम हैं ऐसे में आपको ये सब नहीं करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कभी ईद भी विश कर दिया करो। एक ने लिखा- ये क्या केसरिया रंग। अब तुम्हारा भी फतवा निकलेगा क्या? यां सिर्फ औरतों के लिए फतवे हैं। वैसे आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत बहुत बधाई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gets Trolled After Wearing Tilak Shabana Azmi hits back with a befitting reply
शबाना आजमी और दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही ये बात शबाना आजमी को पता चली उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। शबाना  ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं हैरान हूं कि शाहरुख खान की दिवाली ग्रीटिंग से कुछ इस्लामिस्ट गुस्से में हैं और उन्हें तिलक लगाने के लिए झूठा मुसलमान कर रहे हैं। इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि खूबसूरत भारतीय परंपरा को फॉलो करने से उसे खतरा हो। भारत की खूबसूरती उसकी गंगा जमुनी तहजीब में है।'

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gets Trolled After Wearing Tilak Shabana Azmi hits back with a befitting reply
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला

अब शबाना आजमी की बात तो एक दम सच्ची है। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये ट्वीट भी पसंद नहीं आया। इस ट्वीट के बाद शबाना आजमी को भी ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा- शांतिदूतों द्वारा क्या विशेष "टिप्पणियां" की गईं?। एक यूजर ने लिखा- ये इस्लाम भी बड़ी जल्दी खतरे में आ जाता है।

ये भी पढ़ें- दिवाली की शाम दुल्हन की तरह सजीं नुसरत जहां, लाल साड़ी में लग रही थीं चांद का टुकड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed