{"_id":"5db7d3528ebc3e93cf65911e","slug":"shah-rukh-khan-reveals-he-bought-gift-for-suhana-khan-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर शाहरुख का खुलासा, इस वजह से बेटी को दी सख्त हिदायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर शाहरुख का खुलासा, इस वजह से बेटी को दी सख्त हिदायत
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suhana Khan, Shah Rukh Khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उससे पहले ही उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में हैं। सुहाना के साथ शाहरुख खान की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शाहरुख खुद बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदकर देते हैं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : फाइल फोटो
शाहरुख ने खुद इसका खुलासा डेविड लेटरमैन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया है। हालांकि उन्होंने बताया कि ये सब करना उन्हें पसंद नहीं है। शाहरुख खान ने कहा कि 'मेरी हमेशा कोशिश होती है कि बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं। उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर कर सकूं। हालांकि, मुझे गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड की समस्याओं को डील करना पसंद नहीं है।'
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : amar ujala
शाहरुख ने सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा कि 'उसकी जिंदगी में मुझे कोई पुरुष बर्दाश्त नहीं है। मैं चाहता हूं कि सुहाना उस लड़के को छोड़ दे। मैं कहता हूं कि उसे भगाओ ये किसी काम का नहीं है।' शाहरुख ने आगे कहा कि उन्हें सुहाना के ब्वॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर सुहाना और उनके दोस्तों के साथ की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में सुहाना की एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो काऊ गर्ल लुक में दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों सुहाना की पहली शॉर्ट फिल्म का टीजर सामने आया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ है। सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज ने साझा किया था। ‘द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू’ केे वीडियो में सुहाना काफी क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।