बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां फिल्मों के अलावा राजनीति की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर अपनी विरोधी भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। साथ ही वह इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर भी हैं। नुसरत जहां ने कहा कि लव और जिहाद एक साथ नहीं हो सकते हैं।
धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के मु्द्दे को लेकर नुसरत जहां ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्यार निजी मामला होता है और ऐसे में उसके साथ जिहाद नहीं हो सकता है। नुसरत ने कहा कि प्यार की आड़ में धर्म को राजनीतिक उपकरण न बनाएं। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
नुसरत जहां ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले विरोधी इस तरह के हथकंडे का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा, 'लव एक बेहद निजी मसला है। लव और जिहाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। चुनावों से पहले लोग ऐसे मुद्दों के साथ आते हैं। यह एक निजी मसला है कि कौन किसके साथ रहना चाहता है। प्यार कीजिए और एक-दूसरे से प्यार कीजिए। धर्म को राजनीति का जरिया मत बनाइए।'
वहीं नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच जाने के बाद चुनकर आई है, जबकि राज्यपाल को राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके पास सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। राजभवन सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता का दफ्तर बन गया है। गौरतलब है कि लव जिहाद को लेकर बीते कुछ दिनों में नेताओं की तरफ से काफी बयानबाजी हुई है।
कई भाजपा शासित राज्य इसको लेकर कानून ला रहे हैं। जबकि जहां भाजपा विपक्ष में है, वहां की सरकार से कानून बनाने के लिए आवाज उठा रही है। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की है। इतना ही नहीं वह सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने भी दिखाई दे चुकी हैं और दुर्गा पूजा में हिस्सा भी लेती रहती हैं। ऐसे करने पर मुस्लिम कट्टरपंथी नुसरत जहां की आलोचना भी कर चुके हैं।
पढ़ें: सना खान से हुई तुलना तो भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- 'मैं न्यूड होकर भी पूरी तरह हूं आध्यात्मिक'