सब्सक्राइब करें

Delhi Crime Series: 'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज का International Emmy Award, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Delhi Crime Web Series News: 48th International Emmy Award Winners List Shefali Shah Delhi Crime
दिल्ली क्राइम वेब सीरीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार के विजोताओं की घोषणा हो गई है। इन विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में वर्ष 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का नाम शामिल है। 'दिल्ली क्राइम' ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को वर्चुअली होस्ट किया गया। इस वर्चुअल इवेंट को रिचर्ड काइंड ने होस्ट किया। 

Trending Videos
Delhi Crime Web Series News: 48th International Emmy Award Winners List Shefali Shah Delhi Crime
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी की दुनिया में इसके प्रोजेक्ट्स को सम्मानित करने के लिए मिलने वाला यह पुरस्कार निर्माताओं के लिए बहुत मायने मायने रखता है। इस सीरीज में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का मुख्य किरदार निभाया था। सीरीज का डायरेक्शन रिची मेहता ने किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime Web Series News: 48th International Emmy Award Winners List Shefali Shah Delhi Crime
दिल्ली क्राइम और निर्भया केस - फोटो : सोशल मीडिया

इस वेब सीरीज में शेफाली शाह के अलावा राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, गोपाल दत्त तिवारी, जया भट्टाचार्य, अभिलाषा सिंह, विनोद शारावत, मृदुल शर्मा, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे कलाकार हैं।

Delhi Crime Web Series News: 48th International Emmy Award Winners List Shefali Shah Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

यह क्राइम बेस्ड ड्रामा सीरीज दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के मामले पर बनाई गई थी। पुरस्कार जीतने पर शेफाली शाह ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- OMGGGGGGGGGGGG OMGGGGGGGGGGGG OMGGGGGGGGGGGG  #DelhiCrime
 

विज्ञापन
Delhi Crime Web Series News: 48th International Emmy Award Winners List Shefali Shah Delhi Crime
International Emmy Awards - फोटो : International Emmy Awards

विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट ड्रामा सीरीज: Delhi Crime
  • बेस्ट कॉमेडी सीरीज: Ninguem Ta Olhando
  • बेस्ट एक्ट्रेस- Glenda Jackson (Elizabeth Is Missing)
  • बेस्ट एक्टर- Billy Barratt (Responsible Child)
  • बेस्ट टीवी मूवी- Responsible Child
  • बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज- Martyisdead
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- For Sama
  • बेस्ट आर्ट्स प्रोग्रामिंग- Vertige De La Chute (Ressaca)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed