Pakistani Actresses without Makeup: बॉलीवुड सेलेब्स को तो आपने बिना मेकअप के जरूर देखा होगा। इन दिनों नो फिल्टर तस्वीरें पोस्ट करने का चलन बढ़ा है। करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक, सभी ने अपने सोशल मीडिया पर बिना मेकअप की तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की नहीं बल्कि पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों की बिना मेकअप वाली तस्वीरें दिखाते हैं। यकीनन तस्वीर देखकर आपको इन्हें पहचानने में गलती जरूर हो जाएगी।
पाकिस्तान की इन 10 अभिनेत्रियों को बिना मेकअप पहचानना मुश्किल हो जाए, यकीन न हो तो तस्वीरें देख लीजिए
अम्ना इल्यास
अम्ना इल्यास एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दिया था। बिना मेकअप के एक बार अम्ना की तस्वीर देख लीजिए। वह कम ही इस अंदाज में नजर आती हैं।
मेहरीन सैयद
मेहरीन सैयद भी पाकिस्तान की हॉट मॉडल हैं। हालांकि बिना मेकअप के वे काफी अलग लगती हैं। फैंस कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्यादा मेकअप करने की वजह से ट्रोल भी कर चुके हैं।
महविश हयात
महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। महविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश को दाऊद की नई गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश ने अभी शादी नहीं की है।
हुमैमा मलिक
हुमैमा मलिक पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बिना मेकअप के तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं। उन्होंने कई ऐसे फोटोशूट कराए हैं, जिसकी चर्चा अक्सर पाकिस्तानी मोस्ट बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ 'राजा नटवरलाल' से डेब्यू किया था। बिना मेकअप के हुमैमा मलिक को भी पहचानना मुश्किल होता है।