{"_id":"5e32f0628ebc3e4b5d6748da","slug":"nusrat-jahan-will-share-screen-with-bangladeshi-actor-abir-chatterjee-and-mosharraf-karim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बांग्लादेशी अभिनेताओं के साथ नजर आएंगी नुसरत जहां, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन बांग्लादेशी अभिनेताओं के साथ नजर आएंगी नुसरत जहां, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 30 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। नुसरत अपनी शादी के बाद से ही चर्चाओं में रहती हैं। नुसरत अपनी शादी के बाद हाल ही में फिल्म 'असुर' में नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म के पहले से भी वो सुर्खियों का हिस्सा बराबर बनी रहीं। हालांकि उनके फैन्स को शादी के बाद उनकी फिल्म का इंतजार था। नुसरत ने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म असुर के बाद एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं।
2 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
हाल ही में खबर सामने आई है कि नुसरत जहां एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। नुसरत के साथ इस फिल्म में अबीर चटर्जी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म लॉन्ग डिस्टेंस कपल की समस्याओं पर आधारित होगी। फिल्म में नुसरत और अबीर के अलावा बांग्लादेशी अभिनेता मोशर्रफ करीम, पोलोमी बसु और अर्ना मुखोपाध्याय भी नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'डिक्शनरी' है जिसे उज्जवल चट्टोपाध्याय ने लिखा है।
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : Twitter
इस बात की पुष्टि खुद नुसरत जहां ने की है। नुसरत ने बताया कि वो ब्रत्य बसु की आगामी फिल्म 'डिक्शनरी' करने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उन्हें स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और वो इस फिल्म में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। बता दें कि अबीर चटर्जी और नुसरत जहां को 3 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'असुर' में भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह फिल्म अनिंद्य बिकास दत्ता के निर्देशन में बनेगी। जो फरवरी में रिलीज की जा सकती है। बता दें कि ये फिल्म नुसरत की शादी के बाद दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले नुसरत की फिल्म 'असुर' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी नुसरत के साथ अभिनेता अबीर चटर्जी नजर आए थे। साथ ही अभिनेता जीत भी इस फिल्म में थे। ये फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
बता दें कि अभिनेत्री नुसरत जहां साल 2019 से राजनीति में भी सक्रिय हैं। नुसरत तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सांसद हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में नुसरत ने बशीरहट संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद पद की शपथ ली थी। इसके बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ शादी कर ली थी। उनकी शादी के बाद से ही वो काफी सुर्खियों में रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।