फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी के बारे में रितेश के बच्चों ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा है वीडियो

Thu, 30 Jan 2020 08:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Jan 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and genelia d souza Kids viral video about Bapu Mahatma Gandhi
रितेश देशमुख और उनके बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपने साथ- साथ अपने परिवार की भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर देते हैं। ऐसे में रितेश देशमुख ने हाल ही में अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में रितेश के बेटे ने महात्मा गांधी जी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है।

Riteish Deshmukh and genelia d souza Kids viral video about Bapu Mahatma Gandhi
Riteish Deshmukh - फोटो : Instagram

दरअसल रितेश देशमुख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में रितेश अपने बेटों के साथ गांधी जी की महानता पर बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में रितेश कहते हैं कि गांधीजी बहुत.. बहुत...बहुत... महान थे और हम सबसे बड़े थे। यहां तक कि रितेश अपने दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को भी गांधीजी की तुलना में बहुत छोटा बताते हैं।

Riteish Deshmukh and genelia d souza Kids viral video about Bapu Mahatma Gandhi
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, 'रियान और राहिल महात्मा गांधीजी के बारे में मुझसे बात कर रहे हैं। गांधीजी के मूल्य और सिद्धांत पीढ़ियों तक प्रासंगिक रहेंगे।'  वहीं वीडियो में रितेश का बेटा रियान गांधीजी के चश्मे के बारे में कहता है, 'गांधीजी बहुत पास से टीवी देखते थे, इसलिए उन्हें चश्मा लगा हुआ था।' तब रितेश पूछते हैं, तुम कैसे टीवी देखते हो, तो वो कहता है करीब से।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and genelia d souza Kids viral video about Bapu Mahatma Gandhi
riteish deshmukh and genelia - फोटो : amar ujala

वीडियो में रितेश बेटे से पूछते हैं कि जब आप बापू से मिलोगे तो क्या कहोगे? सवाल के जवाब में रियान कहता है, 'गांधीजी आसमान में रहते हैं, इसलिए मैं उनसे नहीं मिल सकता।' इसके बाद रितेश कहते हैं, 'गांधीजी से आप मिल नहीं सकते, लेकिन क्या आप जानते हो, वे बहुत... बहुत... बहुत... महान इंसान थे।' तब रियान बेहद मासूमियत के साथ कहता है कि 'नहीं मैं नहीं जानता।'

विज्ञापन
Riteish Deshmukh and genelia d souza Kids viral video about Bapu Mahatma Gandhi
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala

वीडियो के एक हिस्से में रियान पिता रितेश से पूछते हैं कि क्या गांधीजी हम सबसे बड़े थे? तो रितेश कहते हैं, 'हां वे हम सबसे बड़े थे। वे आजोबा (दादी) से भी बड़े थे।' तभी छोटा बेटा राहिल पूछता है, 'क्या गांधीजी, बाबा (दादाजी) से भी बड़े थे?' तो रितेश कहते हैं, 'हां वो उनसे भी बहुत बड़े थे। उनकी तुलना में बाबा (विलासराव देखमुख) बहुत... बहुत... बहुत... छोटे थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed