फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutan Birthday: छोटी उम्र में एडल्ट फिल्म से लेकर संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ने तक, जानें नूतन के दिलचस्प किस्से

Sat, 04 Jun 2022 07:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 04 Jun 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
Nutan birth anniversary special actress worked in adult film first miss india know about career  interesting facts
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा की दमदार अभिनेत्री नूतन हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन अभिनेत्री अपनी दमदार फिल्मों की वजह से हमेशा अपने फैंस के दिल में हैं। आज यानी 4 जून को नूतन का 86वां जन्मदिन है। नूतन ने छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था और अपने चार दशकों के शानदार करियर में अभिनेत्री ने 70 से ज्यादा फिल्में की थीं, जिसमें 'सीमा', 'सुजाता', 'बंदिनी', 'छलिया', 'मिलन', 'सौदागर' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए अभिनेत्री फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित हुई थीं। इतना शानदार काम करने के बाद भी नूतन की जिंदगी में कई ऐसे किस्से जुड़े हैं, जो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं, इसमें उनका एडल्ट फिल्मों में काम करने से लेकर संजीव कुमार को थप्पड़ मारने तक जैसी घटनाएं शामिल हैं। आइए बताते हैं।   

Nutan birth anniversary special actress worked in adult film first miss india know about career  interesting facts
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मिस इंडिया
नूतन पहली मिस इंडिया थीं, जो अभिनेत्री भी रहीं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाने के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी शानदार काम किया। नूतन ने साल 1956 में महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसी इवेंट में उन्होंने मिस मसूरी का ताज भी जीता था। 

Nutan birth anniversary special actress worked in adult film first miss india know about career  interesting facts
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

छोटी उम्र में एडल्ट फिल्म में किया काम
नूतन ने जब हिंदी सिनेमा में कदम रखा था तब वह महज 14 साल की थीं। अपने शुरुआती दिनों में अभिनेत्री ने एक एडल्ट फिल्म में भी काम किया था, जिसका नाम 'नगीना' था। इस फिल्म को सर्टिफिकेट बोर्ड ने एडल्ट फिल्म का सर्टिफिकेट दिया गया था, जिस वजह से अभिनेत्री खुद अपनी फिल्म नहीं देख पाई थीं। हुआ यूं था कि जब नूतन थिएटर फिल्म देखने गई थीं, तब वहां के वॉचमैन ने नूतन को थिएटर के अंदर नहीं जाने दिया था क्योंकि उनकी उम्र कम थी। हालांकि, अभिनेत्री ने वॉचमैन को खूब समझाने की कोशिश की। लेकिन वॉचमैन ने नूतन को थिएटर में एंट्री नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan birth anniversary special actress worked in adult film first miss india know about career  interesting facts
संजीव कुमार, नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार को मारा था थप्पड़
नूतन और संजीव कुमार के बीच का ये किस्सा उन दिनों का है, जब वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं और संजीव कुमार इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। इसी दौरान एक मैगजीन में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर की खबर छपी थी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। बॉलीवुड में दोनों की अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं। इसी वजह से नूतन का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया था। ऐसे में एक बार गुस्से में नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था। 

विज्ञापन
Nutan birth anniversary special actress worked in adult film first miss india know about career  interesting facts
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

नेवी अफसर पर आया दिल
अभिनेता और अभिनेत्री के बीच अफेयर की खबरें आज की तरह पहले भी आम थीं। लेकिन नूतन ने अपने लिए सिनेमा की लाइमलाइट से दूर जीवन साथी को चुना। नूतन ने साल 1959 में नेवी अफसर रजनीश बहल से शादी रचाई। शादी के बाद भी अभिनेत्री फिल्मों में सक्रिय रहीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह मां बनने वाली हैं तब जाकर नूतन ने फिल्मी दुनिया से दूर होने का फैसला लिया। लेकिन इसी दौरान उन्हें अपने करियर की बेहतरीन फिल्म बंदिनी ऑफर हुई, जिसे उन्होंने करने से मना नहीं किया। 'बंदिनी' को उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed