फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ओ रोमियो' का जादू बरकरार, लाखों में सिमटी 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' की कमाई; जानें आज का कलेक्शन

Thu, 26 Feb 2026 10:27 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 26 Feb 2026 10:27 PM IST
सार

Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में तीन फिल्में लगी हुई हैं, जिनमें 'अस्सी', 'दो दीवाने सहर में' और 'ओ रोमियो' शामिल है। जानें आज गुरुवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
O romeo Assi do deewane Seher Mein Box Office Collection Day total earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

'अस्सी', 'दो दीवाने सहर में' और 'ओ रोमियो' ये तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। आज 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज को पूरे सात दिन हो चुके हैं। वहीं वैलेंटाइन के पास 13 फरवरी को 'ओ रोमियो' रिलीज हुई थी, जिसका आज का कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से ज्यादा है।

O romeo Assi do deewane Seher Mein Box Office Collection Day total earnings
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee

'अस्सी' 
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तापसी पन्नू की इस फिल्म ने आज सातवें दिन गुरुवार को 48 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ्स पर कुल 6.83 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

O romeo Assi do deewane Seher Mein Box Office Collection Day total earnings
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने सहर में'
निर्देशक रवि उदयवार की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज सातवें दिन सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत इस फिल्म ने गुरुवार को 34 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो 'अस्सी' के मुकाबले कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
O romeo Assi do deewane Seher Mein Box Office Collection Day total earnings
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor

'ओ रोमियो'  
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' ने आज गुरुवार को 14वें दिन 1.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 61.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
O romeo Assi do deewane Seher Mein Box Office Collection Day total earnings
'ओ रोमियो'-'अस्सी'-'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

तीनों में दर्शकों की पसंद
'अस्सी', 'दो दीवाने सहर में' और 'ओ रोमियो' इन तीनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा तो नहीं है, लेकिन अगर तीनों की बात करें तो शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है। यही वजह है कि आज भी 14वें दिन 'ओ रोमियो' का कलेक्शन करोड़ो में है। वहीं इसके मुकाबले 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का कलेक्शन सात दिनों में ही लाखों में सिमट गया है।

यह भी पढ़ें Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, करण जौहर और कृति समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed