फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘ओ रोमियो’ के थमने लगे कदम, बारहवें दिन कलेक्शन में गिरावट; जानें मंगलवार को कितनी की कमाई?

Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
सार

Movie O Romeo Day 12 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में 12 दिन हो चुके हैं। अब इसके कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। जानिए, मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
O Romeo Day 12 Collection Starring Shahid Kapoor And Triptii Dimri Tuesday Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का जितना क्रेज सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले दिखा, उतना जलवा यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी है। फिल्म बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ क्लब में शामिल हो सकी है। जानिए, बारहवें दिन में आकर ‘ओ रोमियो’ ने कितनी कमाई की है। 

O Romeo Day 12 Collection Starring Shahid Kapoor And Triptii Dimri Tuesday Earning
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
‘ओ रोमियो’ ने बारहवें दिन की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बारहवें दिन 1.52 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा) की कमाई की है। जबकि फिल्म ने ग्यारहवें दिन 1.6 करोड़ कमाए थे।  फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 58.92 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'ओ रोमियो' इतने दिनों बाद भी बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ के पार जा सकी है। 
O Romeo Day 12 Collection Starring Shahid Kapoor And Triptii Dimri Tuesday Earning
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है 'ओ रोमियो' फिल्म की कहानी? 
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में हैं, जो रानी के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
O Romeo Day 12 Collection Starring Shahid Kapoor And Triptii Dimri Tuesday Earning
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
‘देवा’ के कलेक्शन को किया पार 
चाहे फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कम हो रहा हो लेकिन यह शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ से बेहतर साबित हुई। इस फिल्म ने ‘देवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म ‘देवा’ ने कुल 32.07 करोड़ काा कलेक्शन किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 
विज्ञापन
O Romeo Day 12 Collection Starring Shahid Kapoor And Triptii Dimri Tuesday Earning
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : सोशल मीडिया
‘ओ रोमियो’ का थिएटर में इन फिल्मों से मुकाबला
इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के अलावा ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ भी थिएटर में मौजूद है। फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 85 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने भी रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ही करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed