फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ODI World Cup 2023: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ चर्चा में रहा इन क्रिकेटरों का इश्क! मगर अधूरी रह गई कहानी

Sat, 18 Nov 2023 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
ODI World Cup 2023: ind vs aus wc final Dhoni Yuvraj virat Kohli Indian Cricketers Who dated Bollywood Actress
बॉलीवुड और क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दुनिया जहां ग्लैमर से भरपूर है, तो क्रिकेट की दुनिया भी कम चमकीली नहीं। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के बीच कई प्रेम कहानी भी बनीं, कुछ पूरी हुईं तो कुछ अधूरी रह गईं। आज हम आपको क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के ऐसे ही कुछ अफेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जो मीडिया की सुर्खियों में जमकर रहे। इनके रिलेशनशिप की खबरें तो खूब आईं, लेकिन शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही ये जोड़ियां टूट गईं।

ODI World Cup 2023: ind vs aus wc final Dhoni Yuvraj virat Kohli Indian Cricketers Who dated Bollywood Actress
महेंद्र सिंह धोनी, राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी-राय लक्ष्मी
एक वक्त पर महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेत्री राय लक्ष्मी के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था, इसका खुलासा खुद राय लक्ष्मी ने किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।

Sushmita Sen: बेटी को मिस इंडिया नहीं बल्कि IAS बनाना चाहते थे सुष्मिता सेन के पिता, बोलीं- बेहद नाराज हुए थे

ODI World Cup 2023: ind vs aus wc final Dhoni Yuvraj virat Kohli Indian Cricketers Who dated Bollywood Actress
सोफिया हयात और रोहित शर्मा - फोटो : फाइल

रोहित शर्मा और सोफिया हयात
एक वक्त पर भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और सोफिया हयात की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया हयात ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि वो रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं। आपको बता दें कि साल 2012 में सोफिया हयात और रोहित शर्मा के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इस पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि 'अब मेरे और रोहित शर्मा के बारे में बातें करना बंद करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
ODI World Cup 2023: ind vs aus wc final Dhoni Yuvraj virat Kohli Indian Cricketers Who dated Bollywood Actress
किम शर्मा, क्रिकेटर युवराज सिंह - फोटो : Social media

युवराज सिंह और किम शर्मा
युवराज की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से हुई। लेकिन, हेजल से पहले उनका नाम बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस किम शर्मा से जुड़ा था, यह कपल खूब चर्चा में रहा था, हालांकि काफी समय तक डेट करने के बाद ये अलग हो गए थे।

Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर ऐसी थी सुष्मिता की प्रतिक्रिया, ललित मोदी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: ind vs aus wc final Dhoni Yuvraj virat Kohli Indian Cricketers Who dated Bollywood Actress
अमृता सिंह-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

रवि शास्त्री और अमृता सिंह
रवि शास्त्री जहां अपने समय में भारतीय क्रिकेट के स्टार थे, वहीं अमृता बॉलीवुड क्वीन हुआ करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि सैफ अली खान से पहले अमृता का अफेयर क्रिकेटर रवि शास्त्री से था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन रवि शास्त्री ने आखिरी वक्त पर अमृता के सामने ये शर्त रख दी कि उन्हें घरेलू वाइफ चाहिए और वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं कर सकती हैं। अमृता ने ये शर्त ठुकरा दी और फिर कुछ सालों बाद 12 साल छोटे सैफ से शादी कर ली थी। हालांकि, अब सैफ और अमृता का भी तलाक हो चुका है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed