फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर ऐसी थी सुष्मिता की प्रतिक्रिया, ललित मोदी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Sat, 18 Nov 2023 06:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Nov 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen was laughing when people call her gold digger sys if she wanted to marry so married to lalit modi
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन पिछले कई दशकों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी मुखर रही हैं, यही वजह है कि जब उन्होंने ललित मोदी के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में चुप रहने का फैसला किया तो उनके प्रशंसक काफी हैरान रह गए। ललित मोदी ने जुलाई 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था, जिसमें कहा गया था कि दोनों एक रोमांटिक रिश्ते में थे और ललित ने अभिनेत्री को अपना 'बैटर हाफ' भी कहा था। हालांकि, सुष्मिता सेन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं अब हाल ही में एक साक्षात्कार में सुष्मिता से इस बारे में बात की।

Sushmita Sen was laughing when people call her gold digger sys if she wanted to marry so married to lalit modi
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह ललित से शादी करने जा रही थीं तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते की स्थिति कभी साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने केवल एक बार सोशल मीडिया पर यह स्पष्ट किया कि उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, क्योंकि कभी-कभी मुझे लगता है कि जब लोग चुप रहते हैं तो उनकी चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है। मैं बस एक पोस्ट डालना चाहती थी, ताकि उन्हें पता चले कि मैं हंस रही हूं। उसके बाद मेरा काम खत्म हो गया।
Animal Song: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Sushmita Sen was laughing when people call her gold digger sys if she wanted to marry so married to lalit modi
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

उस समय सुष्मिता की इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "मैं एक खुशहाल जगह पर हूं।'' उन्होंने अब कहा कि लोग उन्हें "गोल्ड डिगर" कह रहे थे, जबकि वे इसके जरिए कमाई कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे वह पोस्ट साझा करनी पड़ी, क्योंकि मुझे लगा कि मीम्स और सभी बहुत अच्छे हैं, लेकिन फिर अगर आप किसी को गोल्ड डिगर कह रहे हैं तो कम से कम अपने पोस्ट से कमाई न करें।
Animal Song: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen was laughing when people call her gold digger sys if she wanted to marry so married to lalit modi
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वे सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शादी एक दिन जरूर होगी। जब अभिनेत्री से शादी करने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अगर मैं किसी से शादी करना चाहती तो मैं उनसे शादी करती। मैं कोशिश नहीं करती या तो मैं शादी करती या फिर शादी नहीं करती। वहीं गोल्ड डिगर कहे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि अपने तथ्यों की जांच करें। मुझे सोना नहीं, हीरा पसंद है। वैसे भी वह एक और अनुभव था, एक और चरण था।
Dulhania 3: दुल्हनिया 3 में फिर साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-वरुण धवन? करण के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन
Sushmita Sen was laughing when people call her gold digger sys if she wanted to marry so married to lalit modi
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित के साथ सुष्मिता की तस्वीर वायरल होने पर जब उनके शादीशुदा होने के कयास लगाए जा रहे थे तब सुष्मिता ने इसका खंडन किया था। काफी हंगामे के बाद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण जारी किया कि उनकी उंगली में अभी तक अंगूठी नहीं है। वहीं, सुष्मिता को हाल ही में पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया था। हाल ही में एक दिवाली पार्टी में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed