अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ओएमजी 2' लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब नजदीक आ रही है, मगर इसके साथ ही इसकी रिलीज के रास्तों में भी कई अड़चनें आ रही हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में 20 कट लगाने के सुझाव मेकर्स को दिए हैं, साथ ही इसे ए सर्टिफिकेट यानी एडल्ट सर्टिफिकेट देने की बात भी सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने कही है। इससे मेकर्स नाखुश हैं। आखिर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट क्यों दिया है? आइए जानते हैं इसकी वजह
OMG 2: सेंसर बोर्ड और 'ओएमजी 2' के मेकर्स के बीच तनातनी जारी? आगे खिसक सकती है फिल्म की रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को अब तक धार्मिक मुद्दे पर आधारित फिल्म बताकर प्रचारित किया गया है। मगर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म सेक्स एजुकेशन के विषय पर भी आधारित है। ऐसे में धर्म के साथ-साथ सेक्स एजुकेशन के विषय को दिखाए जाने के मेकर्स के फैसले पर सेंसर बोर्ड अतिरिक्त सतर्क है।
बीते दिनों 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद मचे बवाल और इन दिनों अग्रेजी फिल्म 'ओपेनहाइमर' पर हुए विवाद के बाद सेंसर बोर्ड आस्था और धर्म से जुड़े विषयों को लेकर काफी सोच-समझकर फैसले ले रहा है। यही वजह है कि उसकी तरफ से फिल्म में कई कट लगाए जाने के सुझाव दिए गए हैं। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए तमाम बदलावों के बाद ही 'ओह माय गॉड 2' को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है।
Mahal Joy Bimal Roy Review: बिमल रॉय के बेटे ने सिनेमाघर में देखी ‘महल’, सोशल मीडिया पर लिखा तीखा रिव्यू
खबर ऐसी भी आ रही है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से दिए गए फिल्म में बदलाव के सुझावों से मेकर्स खुश नहीं हैं और न ही उन्हें 'ए' सर्टिफिकेट मंजूर है, क्योंकि इसके बाद इस फिल्म को 18 से अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकेंगे। इसी को लेकर फिल्म के मेकर्स जल्द ही अपनी बात रखने के लिए सेंसर बोर्ड के सदस्यों के साथ एक मीटिंग करना चाहते हैं।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणबीर को भाया रणवीर का किरदार, एक्टर की तारीफ में कह दी यह बात
फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड की तमाम आपत्तियों और मेकर्स की असहमतियों के बीच कहा यह भी जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है और इसे तय डेट से आगे खिसकाया जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स अपनी मांग मनवाने में कामयाब होते हैं या सेंसर बोर्ड की शर्तों पर फिल्म रिलीज होगी।
Happy Birthday Dhanush: धनुष ने इन पांच फिल्मों में किया शानदार काम, साउथ स्टार से ऐसे बने ग्लोबल सुपरस्टार