फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओमपुरी की पत्नी ने दिव्या दत्ता के खिलाफ की शिकायत, इस वजह से उठाया ये कदम

Sat, 01 Sep 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Om Puri wife Nandita filed complaint against Divya Dutta related to play
Divya Dutta and Om Puri
बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी के निधन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। ओमपुरी फिल्मों के अलावा थियेटर कलाकार के तौर पर भी जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमपुरी के निधन के बाद उनकी पत्नी नंदिता ने हिंदी सिनेमाजगत की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के खिलाफ शिकायत कराई है। दिव्या के अलावा 2 और लोगों का भी नाम इस शिकायत में शामिल है।
Om Puri wife Nandita filed complaint against Divya Dutta related to play
om puri
यह पूरा मामला एक प्ले से जुड़ा हुआ है। दरअसल, 'तेरी अमृता' नाम के पंजाबी प्ले के कॉपी राइट के सारे अधिकार ओमपुरी की कंपनी के पास हैं। दिव्या दत्ता इस प्ले को दोबारा शुरू करना चाहती थीं। जिसके लिए उन्होंने ओमपुरी की पत्नी नंदिता से संपर्क किया था लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। कहा जा रहा है कि कॉपी राइट के मुद्दे पर दिव्या और ओमपुरी की पत्नी एक मत पर सहमत नहीं थे जिसके बाद नंदिता ने यह कदम उठाया। 
 
Om Puri wife Nandita filed complaint against Divya Dutta related to play
Om puri and nandita
खबरों की मानें तो दिव्या दत्ता कपंनी की बिना सहमति के ही गुरुदास मान के साथ इसकी प्रीमियर 9 सितंबर को मुंबई में रखा है। दिव्या के इस कदम से ओमपुरी की पत्नी नंदिता काफी खफा हो गई हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। ओमपुरी की पत्नी नंदिता ने शिकायत दिव्या दत्ता के अलावा जावेद सिद्दीकी और अमरीक गिल के खिलाफ दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Om Puri wife Nandita filed complaint against Divya Dutta related to play
Divya Dutta
'तेरी अमृता' प्ले को दिव्या दत्ता ओमपुरी के साथ कर चुकी हैं। इस पंजाबी प्ले का पहला इंडियन एडेप्टेड प्रीमियर 1992 में हुआ था। इस प्ले को बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और फारुख शेख भी कर चुके हैं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि दिव्या दत्ता 9 सितंबर को इसका दोबारा प्रीमियर कर पाती है या फिर नहीं। 
 
विज्ञापन
Om Puri wife Nandita filed complaint against Divya Dutta related to play
om puri
आपको बता दें, ओमपुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को हुआ था। ओमपुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से की थी। ओमपुरी ने करीब 4 दशक से भी ज्यादा वक्त राज किया। फिल्मों में उनके किरदार की छाप ऐसी थी कि लोग आज भी आक्रोश, विजेता, अर्ध सत्य और नासूर जैसी फिल्मों में उनके किरदार को आज भी याद करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed