फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 साल बड़े पति ने शादी के बाद इस एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी हालत, 5 घंटे तक हुई थी सर्जरी

Sat, 01 Sep 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
padma lakshmi birthday special life story
पद्मा लक्ष्मी

मॉडल, एक्टर और टीवी होस्ट पद्मा लक्ष्मी का जन्म 1 सितंबर 1970 को चेन्नई के अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पद्मा के माता-पिता जब अलग हुए तब वो केवल एक साल की थीं। जिसके बाद उनका बचपन न्यूयॉर्क में बीता। पति से अलगाव के बाद पद्मा की मां न्यूयॉर्क में ही बस गई थीं।

padma lakshmi birthday special life story
पद्मा लक्ष्मी

पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी। छुट्टी के दौरान पद्मा स्पेन के मैड्रिड शहर के एक कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। बस फिर क्या था पद्मा लक्ष्मी ने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।

padma lakshmi birthday special life story
पद्मा लक्ष्मी

पद्मा ने साल 2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। इसमें वह शीला बार्डेज का किरदार निभा रही थीं जो कि एक सुपर मॉडल होती है और जिस पर हीरे चुराने का आरोप लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
padma lakshmi birthday special life story
पद्मा लक्ष्मी

पद्मा लक्ष्मी ने मशहूर उपन्यासकार सलमान रुश्दी से साल 2004 में न्यूयॉर्क में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1999 में हुई थी। शादी के वक्त सलमान रुश्दी 51 साल के थे और अपनी तीसरी पत्नी के साथ तलाक लिया था जबकि लक्ष्मी उस वक्त केवल 28 साल की थीं। सलमान रुश्दी और पद्मा की ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। जुलाई 2007 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
padma lakshmi birthday special life story
पद्मा लक्ष्मी

तलाक के बाद लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैंने उनके साथ रहने की बेहद कोशिश की लेकिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। सलमान के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बेहद दर्दनाक रहा। जब मैं उन्हें मना करती तो कहते कितनी आसानी से तुम बहाना बना लेती हो। इस दर्द की वजह से मेरे शरीर में अंदरूनी बीमारी हो गई। जिसके कारण मुझे 5 घंटे की सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed