फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन का 'संकट काल' शुरू, कोकी पूछेगा की शोहरत के बावजूद हाशिये पर गई अगली फिल्म

Thu, 27 Aug 2020 02:18 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 27 Aug 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Om Raut confirms will surely happen action film with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' का दीवाला निकलने का असर कार्तिक आर्यन के करियर पर दिखने लगा है। फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत ने कार्तिक की फिल्म को किनारे कर प्रभास के साथ अपनी मेगा बजट फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि ओम ने यह साफ कर दिया है कि वह कार्तिक की फिल्म को जरूर बनाएंगे लेकिन कब ये साफ नहीं है।

Om Raut confirms will surely happen action film with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram; kartikaaryan

देश में पूरे लॉकडाउन भर फिल्म इंडस्ट्री का काम ठप रहा तो कलाकारों ने अपने प्रशंसकों के बीच बने रहने के लिए नए नए करतब दिखाए। ऐसे में युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन भी कैसे पीछे रहते? उन्होंने भी यूट्यूब पर अपना एक टॉक शो 'कोकी पूछेगा' शुरू कर लिया। इस पर वह अलग अलग लोगों से बात करके अपना और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहे। 

Om Raut confirms will surely happen action film with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram; kartikaaryan

साल की शुरुआत में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लव आज कल' तो फ्लॉप रही। अब उनकी उम्मीदें  'भूल भुलैया 2', 'दोस्ताना 2', इसी साल घोषित हुई ओम राउत की बिना शीर्षक वाली एक्शन फिल्म और रोहित धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Raut confirms will surely happen action film with Kartik Aaryan
ओम राउत - फोटो : instagram: omraut

जब ओम ने प्रभास के साथ अपनी बहुचर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' की घोषणा की तो ऐसी बातें होने लगीं कि ओम ने कार्तिक की फिल्म को खत्म कर दिया। लेकिन, बात पर सफाई देते हुए ओम ने कहा है कि वह कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुईं कठिन परिस्थितियों की वजह से कार्तिक की फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकते हैं। उनका कहना है कि उस फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ खास जगहों पर जाना पड़ेगा और अभी यात्रा करना संभव नहीं है। ओम का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में वह 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसकी शूटिंग खत्म होने के साथ ही वह कार्तिक की फिल्म पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Om Raut confirms will surely happen action film with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram; kartikaaryan

कार्तिक लॉकडाउन से पहले अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग करने में व्यस्त थे। अचानक बंदी का एलान हुआ तो उन्हें शूटिंग छोड़कर वापस लौटना पड़ा। अभी यह फिल्म अधूरी है और जल्द ही इसकी शूटिंग वह फिर से शुरू करने वाले हैं। 'दोस्ताना 2' की शूटिंग विदेश में होनी थी लेकिन निर्माता करण जौहर ने यह योजना रद्द कर दी है। अब वह अपनी इस फिल्म को देश में ही पूरी करेंगे। रोहित धवन 'अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू कर सकते हैं।

पढ़ें: बाइस्कोप: जब जॉन की हेयरस्टाइल का जमाना हुआ दीवाना और अभिषेक ने रिमी सेन के साथ की ‘डर्टी डांसिंग’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed