फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Teaser: टीजर की आलोचनाओं पर भड़के ओम राउत , बोले, 'मोबाइल के लिए नहीं बनाई फिल्म'

Tue, 04 Oct 2022 06:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Oct 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Om Raut furious over the criticism of the Adipurush Teaser said film not made for mobile
ओम राउत, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

राम जन्मभूमि अयोध्या में 'आदिपुरुष' के टीजर लांच के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है। मुंबई में टी सीरीज के ऑफिस में इस फिल्म के टीजर को मंगलवार को थ्रीडी फार्मेट में दिखाया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा कि मैंने 'आदिपुरुष' मोबाइल पर देखने के लिए नहीं बनाई है। और, ना ही मुझे मोबाइल पर देखने लायक फिल्में बनानी आती है।

Om Raut furious over the criticism of the Adipurush Teaser said film not made for mobile
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के दौरान थियेटर बंद होने की वजह से ओटीटी प्लेटफार्म खूब अस्तित्व में आया और लोग मोबाइल पर ही कंटेंट देखने लगे। ओम राउत कहते हैं, 'महामारी के दौरान यह बहुत जरूरी था कि लोग मोबाइल पर ही कंटेंट देख रहे थे। खाली घर बैठे अगर उनको मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिलता तो लोग पागल हो जाते। थियेटर में सिनेमा देखने का अपना एक अलग मजा है। अब थियेटर खुल गए हैं। लोग अब थियेटर में आकर सिनेमा देखेंगे तो उनको ज्यादा मजा आएगा। चाहे 'तान्हा जी' हो या 'आदिपुरुष', मुझे थ्रीडी में ही सिनेमा बनाने आता है। इस तरह की फिल्में थियेटर में ही अच्छी लगती हैं।'

यह भी पढ़ें:- Adipurush: क्या 'आदिपुरुष' के खराब VFX के पीछे अजय देवगन की कंपनी का हाथ? टीजर का उड़ा मजाक तो दी सफाई
 

Om Raut furious over the criticism of the Adipurush Teaser said film not made for mobile
निर्देशक ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम जन्मभूमि अयोध्या में 'आदिपुरुष' का टीजर 2 अक्तूबर को टूडी फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत की माने टूडी फॉर्मेट की वजह से वजह से लोगों को टीजर नहीं पसंद आया, इस लिए आज इसे थ्रीडी फॉर्मेट में दिखया गया है। ओम राउत कहते हैं, 'अगर मेरा बस चलता तो फिल्म का टीजर यू ट्यूब पर रिलीज नहीं करता। लेकिन फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है। इसलिए टीजर को टी सीरीज के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। टी सीरीज का यू ट्यूब चैनल विश्व का सबसे ज्यादा देखने वाला यू ट्यूब चैनल है। यह फिल्म लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचे, इस लिए फिल्म का टीजर यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। मोबाइल पर टूडी में टीजर देखने से वह इंपैक्ट नहीं आता है, जितना अच्छा इंपैक्ट थ्रीडी में देखने पर थियेटर में आता है।'

यह भी पढ़ें:-  Adipurush: भयंकर ट्रोलिंग के बाद शुरू हुआ 'आदिपुरुष' का बायकॉट, भड़के यूजर्स ने ऐसे दिखाया मेकर्स को आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Raut furious over the criticism of the Adipurush Teaser said film not made for mobile
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टूडी, थ्रीडी जैसी तकनीकी पक्ष को अगर अलग रखकर देखे तो फिल्म के पात्रों को जिस तरह से दिखया है। उसको भी लेकर काफी आलोचना हो रही है। सदियों से रामायण के पात्र की छवि जो हमारे मस्तिष्क पर है, 'आदिपुरुष' में ना तो राम की छवि  वैसी दिखाई गई है और ना ही रावण की । ओम राउत कहते कहते है, 'यह फिल्म हमने आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई है। जो मार्वल स्टूडियों की फिल्में देखते आए हैं। फिल्म के किरदार और वीएफएक्स को मैंने उन्हीं फिल्मों को ध्यान में रखकर किया है ताकि आज की युवा पीढ़ी को यह फिल्म पसंद आए।'

विज्ञापन
Om Raut furious over the criticism of the Adipurush Teaser said film not made for mobile
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओम राउत कहते है, 'पूरे विश्व में थ्रीडी आईमैक्स में मात्र 1600 ही स्क्रीन है। बाकी जगह यह फिल्म थ्रीडी में रिलीज होगी। जहां पर थ्रीडी सुविधा नहीं है। वहां पर फिल्म को टूडी में रिलीज किया जाएगा। मेरा मकसद है फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना। एक जनरेशन गैप के बाद लोगों का नजरिया बदल जाता है। उसी नजरिये को ध्यान में रखकर मैंने 'आदिपुरुष' बनाई है।'  यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed