फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulshan Devaiah: OMG 2 की सफलता का श्रेय पंकज त्रिपाठी को देना चाहते हैं गुलशन देवैया, इंटरनेट पर उठाई मांग

Mon, 21 Aug 2023 08:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 21 Aug 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
OMG 2 Gulshan Devaiah Wants Pankaj Tripathi To Be Credited For Akshay Kumar Yami Gautam film Success
गुलशन देवैया, पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की भगवान और भक्त के बीच का रिश्ते की आड़ में देश के एक अहम मुद्दे को उजागर करने वाली फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की मौजूदगी के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं फैंस सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म में 'ए' सर्टिफिकेट को वापस लेकर इसे 'यूए' सर्टिफिकेट देने की मांग कर रहे हैं। फिल्म ने न केवल दर्शकों को बल्कि कलाकारों के दिलों को भी छुआ है। बहुत से सितारे 'ओएमजी 2' की तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में गुलशन देवैया का नाम भी शामिल हो गया है, लेकिन अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए एक अनोखी डिमांड की है। चलिए जानते हैं क्या...

OMG 2 Gulshan Devaiah Wants Pankaj Tripathi To Be Credited For Akshay Kumar Yami Gautam film Success
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

11 अगस्त को रिलीज हुई 'ओएमजी 2' की कहानी के साथ ही फिल्म में सभी कलाकारों की भी जमकर तारीफ हो रही है। सभी अक्षय कुमार से लेकर पंकज त्रिपाठी तक के अभिनय को फिल्म की जान बता रहे हैं। लेकिन ज्यादातर दर्शक और मीडिया संस्थान 'ओएमजी 2' को अक्षय कुमार की फिल्म कहकर पुकार रहे हैं,  जो गुलशन देवैया को अखर गया। दरअसल, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जहां उचित हो वहां श्रेय देने की वकालत की है। एक मीडिया संस्थान ने अक्षय कुमार का नाम लेते हुए 'ओएमजी 2' के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बारे में पोस्ट किया था, जिस पर कमेंट कर गुलशन देवैया ने एक नया मुद्दा उठाया।

OMG 2 Gulshan Devaiah Wants Pankaj Tripathi To Be Credited For Akshay Kumar Yami Gautam film Success
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने विचारों को मुखरता से रखने के लिए पहचाने जाने वाले गुलशन देवैया ने पंकज त्रिपाठी को 'ओएमजी 2' की सफलता के पीछे सच्ची प्रेरक शक्ति के रूप में स्वीकार करने का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया। गुलशन ने सभी को याद दिलाया कि वह पंकज त्रिपाठी ही हैं, जो फिल्म की कहानी को अपने कंधों पर उठाते हैं। एक शिव भक्त का किरदार निभाते हुए जो अपने बेटे की यौन शिक्षा के अधिकार के लिए उत्साहपूर्वक लड़ाई लड़ते हैं। गुलशन देवैया के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
Jawan: शाहरुख से कराए ऐसे ऐसे स्टंट कि टॉम क्रूज याद आ जाएं, एटली की फिल्म में इन एक्शन डायरेक्टर्स का सिक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 Gulshan Devaiah Wants Pankaj Tripathi To Be Credited For Akshay Kumar Yami Gautam film Success
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक सोशल मीडिया पोस्ट में गुलशन देवैया ने सवाल उठाया कि, 'पंकज त्रिपाठी को कितने अंक मिल रहे हैं? अगर मैं गलत नहीं हूं तो वह फिल्म के नायक हैं।' यह प्रश्न एक समाचार रिपोर्ट की पोस्ट के जवाब में उठाया गया, जिसमें फिल्म के बॉक्स-ऑफिस आंकड़ों के लिए अक्षय कुमार की प्रशंसा की गई थी, लेकिन पंकज त्रिपाठी का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया था। अभिनेता का कहना है कि पंकज त्रिपाठी का नाम भी आना चाहिए। 

विज्ञापन
OMG 2 Gulshan Devaiah Wants Pankaj Tripathi To Be Credited For Akshay Kumar Yami Gautam film Success
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमित राय द्वारा निर्देशित 'ओएमजी 2' ने अपना जादू धीरे-धीरे दर्शकों के ऊपर चलाया है। मामूली शुरुआत से, फिल्म के कलेक्शन में तेजी आई, और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 'ओएमजी 2' की कमाई 114. 31 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, यामी गौतम और अरुण गोविल मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' की रिलीज से पहले ही सीक्वल की चर्चा शुरू, दुलकर सलमान ने फिल्म को लेकर दिया हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed