फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: मां बनने के लिए तरसीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, शादी के वर्षों बाद भी नहीं मिला संतान का सुख

Mon, 21 Aug 2023 07:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Aug 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Actress Never Become Mother After Many Years Of Marriage Shabana Azmi Sangeeta Bijlani Rekha Jaya Prada Saira
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने पार्टनर या परिवार के साथ अभिनेत्रियां अक्सर क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। शादी के बाद अभिनेत्रियों की जिंदगी में मां बनने की खुशी सबसे खास होती है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें सभी सुख मिले, लेकिन मां बनने की खुशी नहीं मिली। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो शादी के वर्षों बाद भी मां नहीं बन पाईं।

Actress Never Become Mother After Many Years Of Marriage Shabana Azmi Sangeeta Bijlani Rekha Jaya Prada Saira
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

सायरा बानो
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं सायरा बानो की। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के साथ शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी की लिस्ट में शुमार थी। उन्हें अपने जिंदगी में हर सुख मिले, लेकिन यह जोड़ा माता-पिता के सुख से वंचित रह गया। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी सायरा बानो कभी मां नहीं बन पाईं।

Actress Never Become Mother After Many Years Of Marriage Shabana Azmi Sangeeta Bijlani Rekha Jaya Prada Saira
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का। शबाना आजमी ने मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के साथ शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी आज भी फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। शबाना गीतकार जावेद की दूसरी पत्नी हैं। शबाना और जावेद की शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक शबाना कभी मां नहीं बन पाईं। हालांकि, जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी से गीतकार को दो बच्चे, फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। शबाना का उनके सौतेले बच्चों के साथ मधुर रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Never Become Mother After Many Years Of Marriage Shabana Azmi Sangeeta Bijlani Rekha Jaya Prada Saira
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

जयाप्रदा
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार जयाप्रदा की शादी साल 1986 में हुई थी। उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की थी। हालांकि, शादी के इतने सालों के बाद भी कपल की कोई संतान नहीं है। लंबे समय तक संतान नहीं होने के कारण कपल ने एक बच्चे को गोद ले लिया था। आपको बता दें कि श्रीकांत नाहटा की जयाप्रदा के साथ दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Actress Never Become Mother After Many Years Of Marriage Shabana Azmi Sangeeta Bijlani Rekha Jaya Prada Saira
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
रेखा आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। लोग आज भी उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। रेखा इस वक्त 68 साल की हो चुकी हैं। सभी जानते हैं कि उनकी तीन शादियां हुई थीं। हालांकि, इसके बाद भी वह मां बनने से वंचित रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed