फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान के प्रशासकों की नजरे अब उनकी आने वाली नई फिल्म 'जवान' पर टिकी हुई है। जब से इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है, फिल्म में शाहरुख खान के रोमांचक एक्शन सीन देखकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के एक्शन सीन को धमाकेदार बनाने के लिए फिल्म के निर्देशक एटली ने छह बड़े एक्शन डायरेक्टर को फिल्म में शामिल किया है। आइए जानते हैं, वह छह बड़े एक्शन डायरेक्टर कौन हैं?
Jawan: शाहरुख से कराए ऐसे ऐसे स्टंट कि टॉम क्रूज याद आ जाएं, एटली की फिल्म में इन एक्शन डायरेक्टर्स का सिक्सर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पिरो रजाटोस
हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर स्पिरो रजाटोस को फिल्म 'जवान' में शामिल किया गया है। स्पिरो रजाटोस ने 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस', 'कैप्टन अमेरिका,' 'टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल' जैसी कई हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर के रूप में काम किया है। उन्हें हाई-ऑक्टेन एक्शन में महारत हासिल है। स्पिरो रजाटोस पहले शाहरुख खान की फिल्म 'रा वन' में भी एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म का वीएफएक्स और एक्शन सीन खूब सराहा गया था।
यानिक बेन
एक्शन डायरेक्टर यानिक बेन का हॉलीवुड की फिल्मों में बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने हॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी एक्शन कोरियोग्राफ किया है। यानिक बेन को हॉलीवुड की फिल्मों 'ट्रांसपोर्टर 3,' 'डनकर्क,' और 'इंसेप्शन' के साथ-साथ लोकप्रिय तेलुगु फिल्म 'अट्टारिंटिकी,' ' डेरेडी,' ' नेनोक्काडाइन' के लिए जाना जाता है। फिल्म 'जवान' में वह शाहरुख खान के साथ दूसरी बार एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस', के अलावा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है', में भी एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
क्रेग मैक्रे
हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे न सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों में अपने एक्शन सीन से लोहा मनवा चुके हैं, बल्कि हिंदी फिल्म 'वॉर' में भी उनके एक्शन सीन को खूब पसंद किया। इस फिल्म में जहां क्रेग मैक्रे के हैरतअंगेज एक्शन सीन देखने को मिले थे, वहीं उन्होंने हॉलीवुड की 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' और 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं।
केचा खम्फकडी
निर्देशक एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की सफलता के पीछे फिल्म के एक्शन दृश्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। केचा खम्फकडी ने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लिए एक्शन सीन कोरियोग्राफ किए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें लिए सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिला था। केचा खम्फकडी एक्शन डायरेक्टर के तौर पर कई अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्म 'बागी 2' का भी एक्शन सीन उन्होंने ही फिल्माया था।