फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Kiss Day: इन पांच फिल्मों के पोस्टर्स पर दिखा किस, इस फिल्म में तो 23 बार हुआ लिप लॉक

Sat, 06 Jul 2019 07:36 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 06 Jul 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
on International Kissing Day have a look on 5 Kissing posters of Bollywood Movies
कबीर सिंह, बेफिक्रे और काइट्स के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

6 जुलाई को वर्ल्ड किस डे सेलिब्रेट किया जाता है। जिसे इंटरनेशनल किसिंग डे भी कहा जाता है। दरअसल इस दिन के लिए कहते हैं कि आप जिस भी शख्स को पसंद करते हैं उसको किस करके अपना प्यार जाहिर करना चाहिए। वैसे प्यार करने में और उसे जाहिर करने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें पोस्टर पर स्टार्स को किस करते हुए दिखाया गया है। आज के इस खास दिन इस पैकेज में आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने पोस्टर्स पर किस से बंटोरी सुर्खियां.....

on International Kissing Day have a look on 5 Kissing posters of Bollywood Movies
कबीर सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म कबीर सिंह
21 जून 2019 को रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह 200 करोड़ रुपए से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी कमाई जारी है। फिल्म में शाहिद के किरदार से फिल्म के म्यूजिक तक, सब कुछ ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही कियारा की मासूमियत भी जनता को काफी पसंद आ रही है। बता दें कि फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया था। जिसमें शाहिद- कियारा स्मूच करते नजर आ रहे हैं।

on International Kissing Day have a look on 5 Kissing posters of Bollywood Movies
काइट्स का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- काइट्स
2010 में ऋतिक रोशन- कंगना रनौत और बारबरा मोरी स्टारर फिल्म काइट्स रिलीज हुई थी। फिल्म के पोस्टर में ऋतिक और बारबरा मोरी किस करते नजर आ रहे थे। फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी पंसद किया था लेकिन भाषा के फेर में फिल्म फंस गई और जनता को समझ नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
on International Kissing Day have a look on 5 Kissing posters of Bollywood Movies
'की एंड का' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- की एंड का
अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म की एंड का 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्की ने किया था। दरअसल ऐसे माना जाता है कि घर का काम संभालने की जिम्मेदारी महिलाओं की और बाहर काम करके पैसे कमाने की जिम्मेदारी पुरुष की होती है, लेकिन अगर इस पलट दिया जाए तो क्या ? इस ही थीम पर बनी थी फिल्म की एंड का। फिल्म के पोस्टर में अर्जुन और करीना किस करते नजर आए थे।

विज्ञापन
on International Kissing Day have a look on 5 Kissing posters of Bollywood Movies
फिल्म आशिकी 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- आशिकी 2
2013 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था। फिल्म का हर गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। इस लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के पोस्टर में एक ही जैकेट के अंदर किस करते नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed