{"_id":"5a825fbc4f1c1b9b248b4bb2","slug":"on-wedding-with-salman-khan-iulia-vantur-says-wedding-is-not-necessary-when-you-are-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे से पहले यूलिया ने शादी पर दिया ऐसा बयान, टूट सकता है सलमान का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैलेंटाइन डे से पहले यूलिया ने शादी पर दिया ऐसा बयान, टूट सकता है सलमान का दिल
Tue, 13 Feb 2018 11:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Iulia Vantur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि उनका यह इंतजार तब और खास बन जाता है जब वेलेंटाइन डे काफी नजदीक हो। कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में यूलिया वंतूर ने सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
2 of 4
Iulia Vantur
हाल ही में यूलिया वंतूर ने सलमान से शादी के सवाल पर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शादी जरूरी है। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो शादी जरूरी नहीं'। इसके बाद यूलिया ने कहा, 'मैं अपनी स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती हूं, न कि यह कि मैं सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानी जाऊं। मैं रूमानिया में अपने दम पर अपनी पहचान बना चुकी हूं। अब मैं यहां भी अपनी खुद की पहचान के साथ रहना चाहती हूं'।
3 of 4
यूलिया वंतूर
इससे पहले यूलिया ने कहा था, 'ज्यादातर लोग सलमान के साथ मेरे रिश्ते के बारे में गलत कयास लगाते हैं। मुझे खुद अपने आगे के जीवन के बारे में कुछ ज्यादा नहीं पता। हम अपने जीवन को लेकर बहुत सारे प्लान बनाते रहते हैं, मगर जरूरी नहीं है कि वो सारे पूरे ही हो। मैं सलमान की बहुत इज्जत करती हूं। उन्होंने मुझे गाने के लिये बहुत प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
iulia vantur
बॉलीवुड में करियर बनाने को लेकर यूलिया ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बॉलीवुड का हिस्सा बनूंगी। ऐसी मेरी कोई भी मंशा नहीं थी। सलमान के कहने पर मैंने हिंदी गाने गाने शुरू किए और उनकी मदद से मैं ऐसा करने में सफल भी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।