{"_id":"5e1ed94a8ebc3e4ae459cd9c","slug":"oscar-2020-joaquin-phoenix-film-got-11-nomination-in-92nd-oscar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर अवार्ड्स में जोकर को मिले 11 नामांकन, इन फिल्मों का भी दिखा बोलबाला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर अवार्ड्स में जोकर को मिले 11 नामांकन, इन फिल्मों का भी दिखा बोलबाला
बीबीसी हिंदी
Published by: anand anand
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा हो गई है। फिल्म जोकर को सबसे ज़्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। ब्रिटेन की सिंथिया एरिवो, एंथनी हॉपकिंस, जोनाथन प्राइस, फ़्लोरेंस प्यू सभी एक्टिंग अवार्ड्स के लिए नामांकित हुए हैं।
2 of 4
Joker Movie Review
- फोटो : Social Media
जोकर को पिछले सप्ताह ब्रिटिश एकेडेमी फिल्म अवार्ड्स में भी 11 श्रेणियों में नामांकन मिले थे। लेकिन एक्टर्स की श्रेणी में सिंथिया ही ऐसी कलाकार हैं जिन्हें ब्रिटिश एकेडेमी अवार्ड्स में भी नॉमिनेशन मिला है। जोकर के साथ-साथ बेस्ट फिल्म श्रेणी में द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को भी नॉमिनेशन मिला है। बेस्ट फिल्म की श्रेणी में फॉर्ड Vs फेरारी, जोजो रैबिट, लिटिल वीमेन, मैरेज स्टोरी और दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट को भी नामांकित किया गया है।
3 of 4
Joker Film
- फोटो : file photo
बेस्ट एक्टर के लिए जोकर के जोओकिन फीनिक्स के अलावा मैरेज स्टोरी के एडम ड्राइवर, वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के लिए लियोनार्डो डी कैप्रियो, पेन और ग्लोरी के लिए एंटोनियो बैंडेरास और द टू पोप्स के लिए जोनाथन प्राइस को नॉमिनेशन मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एरिवो के अलावा रोनैन, चार्लीज़ थेरॉन और रेने ज़ेलवेगर भी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के लिए ब्रैड पिट भी नॉमिनेटेड हैं। सब्सक्रिप्शन आधारित बड़ी कंपनी नेटफ्लिक्स का नाम कई फिल्मों से जुड़ा है, इनमें हैं मैरेज स्टोरी, द आयरिशमैन और द टू पोप्स। नेटफ्लिक्स से जुड़ी फिल्मों को 20 श्रेणियों में नामांकन मिला है। भारत की ओर से फिल्म गली बॉय को आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा गया था लेकिन वो पहले ही रेस से बाहर हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।