{"_id":"5e1df6af8ebc3e4b2b120135","slug":"vin-diesel-upcoming-film-bloodshot-trailer-has-been-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन-रोमांच-टेक्नोलॉजी का दिखा फुल डोज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन-रोमांच-टेक्नोलॉजी का दिखा फुल डोज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
Bloodshot
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की फिल्म 'ब्लडशॉट' का ट्रेलर सामने आ चुका है। इस फिल्म में विन डीजल एक सुपर हीरो के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक और किरदार देखने के लिए दर्शक फिल्म की घोषणा के समय से ही उत्साहित थे। सामने आए ट्रेलर में वह एक सिपाही के तौर पर नजर आते हैं जिसकी मौत हो जाती है लेकिन नैनो टेक्नोलॉजी के सहारे वह फिर से वापस आ जाते हैं।
ट्रेलर में उनके जैसे दूसरे पात्र भी देखने को मिलते हैं जिनसे कभी विन लड़ते तो कभी उनके साथ मिशन को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं। यह सभी एक आम व्यक्ति की शक्ति, बुद्धि और कुशलता की तुलना में कई गुना आगे है। इन्हें ना तो आम गोली से खत्म किया जा सकता है और ना ही बड़े से बड़े बम का इनपर कुछ असर होता है। इनके अंदर के बदलाव उनके बड़े से बड़े जख्म को चुटकी में भर देती है। ट्रेलर देख के ऐसा प्रतीत होता है कि जिन लोगों की वजह से विन डीजल मरने के बाद वापस आते हैं बाद में वह उसी के खिलाफ हो जाते हैं। पूरे ट्रेलर में वह जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। पहली नजर में यह फिल्म तकनीक की शक्ति और उसके दुष्परिणाम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।
गौरतलब है कि यह फिल्म इसी नाम की बेस्ट सेलिंग कॉमिक बुक पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन डेव विल्सन ने किया है वहीं विन डीजल के अलावा फिल्म में सैम हेगन, गाइ पियर्स, इजा गोंजालेज और टोबी केबेल जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा भारत में 28 फरवरी को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
उल्लेखनीय है कि विन डीजल की पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्म श्रंखला 'फास्ट एंड फ्यूरियस' भारतीय दर्शकों की पंसदीदा फिल्मों में शुमार है। इसके साथ ही 'रिडिक' और 'एक्सएक्सएक्स' जैसी फिल्मों के भी काफी चाहने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि विन डीजल की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ब्लडशॉट' भारत में अच्छा कारोबार कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।