{"_id":"676232405dbaf2b60007c958","slug":"oscar-2025-shortlist-guneet-monga-anuja-selected-amongst-180-short-films-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2025: ऑस्कर के लिए खत्म नहीं हुई भारत की उम्मीद, ये फिल्म पलट सकती है पूरी बाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Oscars 2025: ऑस्कर के लिए खत्म नहीं हुई भारत की उम्मीद, ये फिल्म पलट सकती है पूरी बाजी
किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' अगले ऑस्कर राउंड में जगह बनाने में असफल रही है। विदेशी फिल्म श्रेणी में शॉर्टलिस्ट की गई टॉप 15 फिल्मों में फ्रांस की 'एमिलिया प्रेज', डेनमार्क की 'द गर्ल विद द नीडल', और संध्या सूरी की 'संतोष' जैसी फिल्में शामिल हैं।
हालांकि, भारत के लिए एक उम्मीद अभी भी बनी हुई है, क्योंकि गुनीत मोंगा कपूर द्वारा निर्मित लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' इस श्रेणी में चयनित हुई है। यह फिल्म वस्त्र उद्योग में बच्चों के श्रम की समस्या को बयां करती है। इसमें अभिनेता नागेश भोंसले जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
ऑस्कर अकादमी सदस्य उज्ज्वल निरगुडकर ने कहा, "मैं खुश हूं कि लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा', 180 शॉर्ट फिल्मों में से चयनित हुई है। गुनीत मोंगा इस फिल्म की कार्यकारी निर्माता हैं और इसमें कई भारतीय कलाकारों का योगदान है। यह दिखाता है कि भारतीय प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर पहचाना जा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑस्कर अवार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर की रेस में ये फिल्में भी
अन्य प्रतियोगी फिल्में 'टच', 'नीकैप', 'वर्मिग्लियो', 'फ्लो', 'आर्मंड', 'फ्रॉम ग्राउंड जीरो', 'डाहोमी', और 'हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमां डाइज' हैं। अकादमी ने खुलासा किया कि 97वें अकादमी पुरस्कारों के लिए अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में 85 देशों या क्षेत्रों ने अपनी फिल्में प्रस्तुत की हैं।
ऑस्कर से बाहर, लेकिन भारत में खूब पसंद की गई थी लापता लेडीज
'लापता लेडीज' फिल्म का अंग्रेजी नाम 'लॉस्ट लेडीज' है, जो 2000 के दशक की शुरुआत में ग्रामीण भारत पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित हैं। इसमें दिव्यनिधि शर्मा द्वारा अतिरिक्त संवाद जोड़े गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।