सब्सक्राइब करें

Oscar 2023: 'ऑल दैट ब्रीथ्स' से है देश को ऑस्कर की उम्मीद, जानें क्या है इस फीचर डॉक्युमेंट्री की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Oscar Nominations 2023 All That Breathes nominated in the documentary feature film category know its story
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

ऑस्कर अब महज कुछ ही लम्हों में दर्शकों के सामने आने वाली है। राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई है। फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके साथ ही ऑस्कर 2023 के लिए डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भारत के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंतजार की घड़िया खत्म हुईं। महज कुछ ही घंटों में एलान हो जाएगा कि 'ऑल दैट ब्रीथ्स' विजेता बनेगी या नहीं।

Trending Videos
Oscar Nominations 2023 All That Breathes nominated in the documentary feature film category know its story
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स’ दिल्ली के दो भाइयों नदीम और सऊद के बारे में है, जो शहर की बिगड़ती हवा और बिगड़ते सामाजिक ताने-बाने के बीच माइग्रेंट ब्लैक काइट्स यानी काली चील को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह दोनों भाई वह काम करते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।


Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Nominations 2023 All That Breathes nominated in the documentary feature film category know its story
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

यह डॉक्यूमेंट्री 90 मिनट लंबी है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री में मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद के जीवन को दर्शाया गया है। यह दोनों भाई दिल्ली के एक गांव वजीराबाद में पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाते हैं और उनका इलाज करते हैं। लगभग 19 साल पहले नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद ने उत्तरी दिल्ली में अपने पुश्तैनी घर के पास चावड़ी बाजार की सड़कों पर एक काली चील को बचाया था। दोनों भाइयों ने 23000 से अधिक पक्षियों का इलाज किया, जिनमें ज्यादातर शिकारी पक्षी थे। इसके अलावा वजीराबाद में दोनों भाइयों ने पक्षियों के लिए एक बचाव केंद्र भी बनवाया। नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद के घर की छत पर लगभग 300 पक्षी हैं। दोनों भाइयों द्वारा पतंग से पक्षियों को बचाने की कहानी है यह डॉक्यूमेंट्री।


Oscar Nominations Live : RRR ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नामांकित
 
Oscar Nominations 2023 All That Breathes nominated in the documentary feature film category know its story
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए 2022 ल’ऑइल डी’ओर (गोल्डन आई) अवॉर्ड जीता था। भारत ने लगातार दो बार इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री को कान्स में शुरू से ही पसंद किया गया था।

Horror Movies: ये हैं अब तक की पांच सबसे डरावनी फिल्में, अकेले देखने में कांप उठेगी रूह, अटक जाएंगी सांसें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed