सब्सक्राइब करें

Oscar 2023: देश को ऑस्कर दिला सकती है ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’, जानें क्या है फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
Oscar Nominations 2023 The Elephant Whisperers Nominated in Documentary Short Film Category know its story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

ऑस्कर अवॉर्ड अब कुछ ही समय में दर्शकों के सामने आने वाला है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई। फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही ऑस्कर 2023 के लिए डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भारत के लिए नॉमिनेट किया गया है। इंतजार की घड़िया खत्म हुईं। महज कुछ ही घंटों में एलान हो जाएगा कि क्या यह फिल्म विजेता बनेगी या नहीं।

Trending Videos
Oscar Nominations 2023 The Elephant Whisperers Nominated in Documentary Short Film Category know its story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

निर्देशक गुनीत मोंगी की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस फिल्म में इंसान और जानवरों के बीच के निस्वार्थ प्रेम को दिखाया गया है। एक पति-पत्नी अनाथ हाथी रघु की देखभाल की जिम्मेदारी संभालते हैं। रघु को बचाने के लिए यह जोड़ा किस कदर मेहनत करता है, यह इस फिल्म में दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कार्तिकी गोंसाल्वेस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को गुनीत मोंगा और अचिन जैन दौरा निर्मित किया गया है।



Oscar Nominations 2023: 'ऑल दैट ब्रीथ्स' डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकित, जानें इसकी कहानी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Nominations 2023 The Elephant Whisperers Nominated in Documentary Short Film Category know its story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

इस शॉर्ट फिल्म में इंसान और जानवरों के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में दक्षिण भारतीय जंगलों की सुंदरता को भी दिखाया गया है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' में रघु के अस्तित्व को बचाने के लिए दक्षिण भारतीय जोड़ा तमाम कोशिशें करता है। वे लोग न केवल रघु की सुरक्षा करते हैं, बल्कि उसे भगवान का दर्जा देते हुए उसकी पूजा भी करते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 8 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Naatu Naatu: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर में मिली बड़ी कामयाबी, खुशी से झूमा देश, इंटरनेट पर बधाइयों का तांता

Oscar Nominations 2023 The Elephant Whisperers Nominated in Documentary Short Film Category know its story
द एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : Social media

इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री को बीते साल 10 नवंबर को सबसे बड़े और मशहूर डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल (डीओसी एनवाईसी 2022 फिल्म फेस्टिवल) में भी प्रदर्शित किया गया था।

Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed