{"_id":"643cdb863021d9bb4d07ae2c","slug":"ott-release-details-of-ajay-devgn-and-tabu-film-bholaa-out-soon-streaming-on-amazon-prime-video-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bholaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फेल 'भोला' ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी अजय की फिल्म
अजय देवगन के निर्देशन में बनी और उन्हीं के जरिए अभिनीत फिल्म 'भोला' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, इस फिल्म से मेकर्स और फैंस को जितनी उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो पाई हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अगर आपने इस मूवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने का फैसला किया है, तो आइए जान लेते हैं कि यह कब और किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
2 of 5
भोला
- फोटो : सोशल मीडिया
30 मार्च 2023 को रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' ने शुरुआती कुछ दिनों में अच्छी कमाई की लेकिन बाद में इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। इस मूवी में तब्बू और अजय के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे हैं। इसकी कहानी अजय देवगन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी से मिलने के लिए पूरी जद्दोजहद करता है।
3 of 5
भोला
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, अजय देवगन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। खबरें हैं कि सब्सक्रिप्शन बेस्ड इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भोला की स्ट्रीमिंग के लिए ओटीटी राइट्स ले लिए हैं। हालांकि, एक्शन और बेहतरीन डायलॉग्स से सजी यह फिल्म किस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
'भोला' की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह मई या जून के पहले सफ्ताह में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल 'भोला' सिने पर्दे पर नजर आ रही है। इस फिल्म को 100 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है।
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, इसने रिलीज के 17 दिन में 82.44 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वीकएंड यानी रविवार को मूवी ने 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ल्ड वाइड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।