फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release: खत्म हुआ इंतजार! ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं हैं साउथ इंडस्ट्री की ये तीन बहुचर्चित फिल्में

Wed, 04 May 2022 02:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 04 May 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
OTT Release: Thalapathy Vijay Beast, ram charan and jr ntr RRR Chiranjeevi Acharya will release on Netflix ZEE5
ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद साउथ इंडस्ट्री की तीन सबसे चर्चित फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जल्द ही एस एस राजामौली की 'आरआरआर', विजय की 'बीस्ट (रॉ)' और चिरंजीवी व राम चरण की 'आचार्या' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ने पांच हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 767.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं बीस्ट और आचार्या ने क्रमश: 8.6 (पहले हफ्ते) और 54.74 (पहले छह दिन) करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर आप भी साउथ की फिल्मों के फैन हैं, और इन फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।   

OTT Release: Thalapathy Vijay Beast, ram charan and jr ntr RRR Chiranjeevi Acharya will release on Netflix ZEE5
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बीस्ट
विजय और पूजा हेगड़े अभिनीत तमिल फिल्म 'बीस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने बुधवार, 4 मई की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी कि बीस्ट का प्रीमियर 11 मई को पांच भाषाओं में होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, "बीस्ट 11 मई को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर आ रही है"।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

OTT Release: Thalapathy Vijay Beast, ram charan and jr ntr RRR Chiranjeevi Acharya will release on Netflix ZEE5
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आरआरआर
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब आरआरआर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में जी5 पर रिलीज होने वाली है। वहीं हिंदी भाषी दर्शकों को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एस एस राजामौली की यह फिल्म 20 मई 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release: Thalapathy Vijay Beast, ram charan and jr ntr RRR Chiranjeevi Acharya will release on Netflix ZEE5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आचार्य
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आचार्य' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राम चरण और चिरंजिवी की फिल्म 'आचार्य' अमेजन प्राइम वीडियो को 27 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed