फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

A R Rahman: पिप्पा के गाने करार ओई लोहो कोपट का रीमेक बनाकर बुरे फंसे एआर रहमान, बांग्लादेश में जमकर हुआ विरोध

Sat, 11 Nov 2023 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Nov 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Outrage over AR Rahman rendition of poet Nazrul Islam freedom struggle song of Pippa Karar Oi Louho Kopat
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले एआर रहमान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में, सिंगर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पिप्पा' का 100 साल पुराने गाने का रीमेक करके बुरे फंस गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Outrage over AR Rahman rendition of poet Nazrul Islam freedom struggle song of Pippa Karar Oi Louho Kopat
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी संगीत से सबके दिलों में राज करने वाले ए आर रहमान अब अपने ही संगीत के कारण विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के द्वारा लिखे गए 'पिप्पा' फिल्म के विद्रोही गाने 'करार ओई लोहो कपट' का है। इस गाने को एआर रहमान ने अपने अलग अंदाज में एकदम नए तरीके से पेश किया है।

Bollywood: इमरान हाशमी से पहले एंटी-इंडियन के रोल में दिखे ये अभिनेता, फिल्मों में देश के खिलाफ रची साजिश

Outrage over AR Rahman rendition of poet Nazrul Islam freedom struggle song of Pippa Karar Oi Louho Kopat
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

सिंगर के इस गाने को लेकर बांग्लादेश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस गाने को लेकर लोगों का मानना है कि ए आर रहमान ने पुरानी धरोहर के साथ काफी हद तक छेड़छाड़ किया है। गाने को तोड़-मरोड़ कर गाया गया है। साथ ही इसमें बांगला भाषा और शब्दों का सही से इस्तेमाल और उच्चारण नहीं किया गया, जिससे इसकी खूबसूरती पूरी तरह से खत्म हो गई है।

Kareena Kapoor: परिवार संग दिवाली की तैयारियां करती दिखीं करीना कपूर, तस्वीरें साझा कर दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Outrage over AR Rahman rendition of poet Nazrul Islam freedom struggle song of Pippa Karar Oi Louho Kopat
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि यह गाना 100 साल से भी पुराना है, लेकिन आज भी इसे सुनकर लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो जाती है। ऐसे में ए आर रहमान के इस गाने का नया वर्जन लोगों को रास नहीं आया है। कवि नजरुल के पोते और चित्रकार काजी अनिर्बान ने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरी मां ने फिल्म के लिए गाने का इस्तेमाल करने के लिए सहमति दी थी, लेकिन धुन बदलने के लिए नहीं, जिस तरह से लय और धुनों में बदलाव के साथ गाने को प्रस्तुत किया गया है वह चौंकाने वाला है।"

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज

विज्ञापन
Outrage over AR Rahman rendition of poet Nazrul Islam freedom struggle song of Pippa Karar Oi Louho Kopat
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं, कवि नजरुल की पोती अनिंदिता काजी ने एक ध्वनि संदेश में कहा, "उनके परिवार के सदस्यों और उनकी रचनाओं के प्रेमियों के रूप में हम इस गाने को स्वीकार नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि इसे तुरंत फिल्म से हटा दिया जाए और सार्वजनिक डोमेन से हटा दिया जाए।" इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी आक्रोश पैदा कर दिया, जिससे नेटिजंस आश्चर्यचकित हो गए कि क्या रहमान ने गाना जारी करने से पहले शोध किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed