फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय, अनुराधा पौडवाल समेत 900 से अधिक कलाकारों ने की भाजपा को वोट देने की अपील

Thu, 11 Apr 2019 08:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Apr 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
over 900 bollywood celebs Asked People To Vote For Bjp in this lok sabha Election
बॉलीवुड
17वीं लोक सभा गठन के लिए आज पहले चरण का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस बीच 900 कलाकारों ने भाजपा को वोट देने की अपील की है।

 

 
over 900 bollywood celebs Asked People To Vote For Bjp in this lok sabha Election
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इन कलाकारों में मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल, पंडित जसराज, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, विवेक ओबेरॉय और कोइना मित्रा सहित करीब 900 फिल्मी हस्तियों का नाम शामिल है। इन कलाकारों ने कहा है कि देश को ‘मजबूत सरकार’ चाहिए, ना कि ‘मजबूर सरकार’। कलाकारों ने लोगों से बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के वोट डालने की अपील की है।
over 900 bollywood celebs Asked People To Vote For Bjp in this lok sabha Election
पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर
बयान में कहा गया है, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जारी रहना समय की जरूरत है। हमारे सामने जब आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं, ऐसे में हमें मजबूत सरकार चाहिए, मजबूर सरकार नहीं। इसलिए मौजूदा सरकार चलती रहनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
over 900 bollywood celebs Asked People To Vote For Bjp in this lok sabha Election
शंकर महादेवन
संयुक्त बयान जारी करने वालों में शंकर महादेवन, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, कोयना मित्रा, अनुराधा पौडवाल और हंसराज हंस भी शामिल हैं। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि पिछले पांच साल में भारत में ऐसी सरकार रही जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन और विकासोन्मुखी प्रशासन दिया।
 
विज्ञापन
over 900 bollywood celebs Asked People To Vote For Bjp in this lok sabha Election
Anurag Kashyap, Naseeruddin Shah, Konkona Sen - फोटो : amar ujala
करीब एक सप्ताह पहले ही अमोल पालेकर, नसीरूद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड और उषा गांगुली समेत रंगमंच की 600 से अधिक हस्तियों ने पत्र जारी कर लोगों से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को सत्ता से बेदखल करने को कहा था। उन्होंने कहा कि भारत और उसके संविधान का विचार खतरे में है।

इनपुट- भाषा से भी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed