फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padma Khanna: बेहतरीन कैबरे डांसर से कैकेयी कैसे बनीं पदमा? इंडस्ट्री में ऐसे बनाई अलग पहचान

Fri, 10 Mar 2023 09:57 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Padma Khanna Birthday Of Ramayana Kaikeyi Know Some Facts About Actress Of Bollywood And Bhojpuri Cinema
Padma Khanna - फोटो : Amar ujala

पदमा खन्ना गुजरे जमाने की एक्ट्रेस हैं। आज पदमा अपना 73 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 10 मार्च 1949 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और डायरेक्टर भी हैं।

Padma Khanna Birthday Of Ramayana Kaikeyi Know Some Facts About Actress Of Bollywood And Bhojpuri Cinema
Padma Khanna - फोटो : social media

कई फिल्मों में किया डांस

पदमा ने अपने करियर की शुरुआत 1962 में आई भोजपुरी फिल्म मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो से की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 1970 में आई फिल्म जॉनी मेरा नाम में कैबरे डांसर का किरदार निभाया। इसी फिल्म से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बतौर डांसर कई फिल्मों में काम किया, जिनमें लोफर, जान ए बहार और पाकीजा शामिल हैं। पाकीजा में उन्होंने मीना कुमारी के साथ चलो दिलदार चलो गाने और तीर ए नजर देखेंगे पर अभिनय किया था। 

इन अभिनेताओं के पिता का रहा है राजनीति से नाता

Padma Khanna Birthday Of Ramayana Kaikeyi Know Some Facts About Actress Of Bollywood And Bhojpuri Cinema
Padma Khanna - फोटो : social media

1980 में आई रामायण में निभाया कैकेयी का किरदार

कई फिल्मों में कैबरे डांसर का किरदार निभाने के बाद उन्होंने 1980 में रामानंद सागर की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाया था। इस किरदार के चलते वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थीं। उन्होंने तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों में काम किया। वह बीवी और मकान, ये जिंदगी कितनी हसीन, हीर रांझा, सीमा, पापी, हेरा फेरी, आज की ताजा खबर, घर घर की कहानी, अनहोनी आदि फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें पहचान, तांक-झांक, मीठा जहर और रामायण शामिल हैं। 

इन सितारों का है मध्यप्रदेश से खास नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Khanna Birthday Of Ramayana Kaikeyi Know Some Facts About Actress Of Bollywood And Bhojpuri Cinema
Padma Khanna - फोटो : social media

2008 में रामायण के गाने पर न्यूयॉर्क में किया अभिनय

साल 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के एवरी फिशर हॉल में 64 अभिनेताओं और डांसर के साथ महाकाव्य रामायण पर आधारित एक गाने को कोरियोग्राफ किया था और अभिनय भी किया था। साथ ही, उन्होंने 2004 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म नाहिर हटल जय का निर्देशन किया था।

The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का नया पोस्टर रिलीज, ऑस्कर के दौरान जारी होगा फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
Padma Khanna Birthday Of Ramayana Kaikeyi Know Some Facts About Actress Of Bollywood And Bhojpuri Cinema
Padma Khanna - फोटो : social media

1990 में न्यू जर्सी शिफ्ट हो गई थी पदमा

पदमा खन्ना की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर जगदीश एल सिदाना से शादी की थी। 1990 के दशक में कपल न्यू जर्सी रहने के लिए चले गए थे, जहां एक्ट्रेस ने कथक अकादमी की शुरुआत की थी। 

Bhojpuri: भोजपुरी सितारों के बच्चों ने बॉलीवुड स्टारकिड्स को पछाड़ा, कोई चाइल्ड आर्टिस्ट तो कोई बॉक्सर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed