बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी 24 फरवरी की रात दुनिया को अलविदा कह गईं। भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया। 28 फरवरी को श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के निधन का गम पूरे देश में हैं। बीते दिन चेन्नई में श्रीदेवी की प्रेयर मीट रखी गई थी हर कोई उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहा है। हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में पहुंचे रणवीर सिंह ने भी कुछ अलग अंदाज में श्रीदेवी को याद किया।
'पद्मावत' के इस एक्टर ने कुछ इस अंदाज में दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, भर आएंगी आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
