{"_id":"5a6aca404f1c1b81268b67b5","slug":"padmaavat-collection-day-1-box-office-collection-of-sanjay-leela-bhansali-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padmaavat Collection: करणी सेना का हंगामा बेअसर, पहले दिन ही भंसाली ने कर ली करोड़ों की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padmaavat Collection: करणी सेना का हंगामा बेअसर, पहले दिन ही भंसाली ने कर ली करोड़ों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'पद्मावत' को पहले दिन ही दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। करणी सेना के लाख विरोध के बावजूद दर्शकों ने हिम्मत दिखाई और फिल्म को सुपरहिट बताया है।
Padmaavat
- फोटो : PTI
25 जनवरी को रिलीज करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। करणी सेना की धमकियों और हंगामे को दरकिनार करते हुए दर्शकों ने संजय लीला भंसाली, दीपिका और रणवीर का समर्थन किया। इसकी गवाह सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ रही।
padmaavat
घरेलू सिनेमाघरों के 35 प्रतिशत स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका, इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही करीब 17 से 19 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat
इससे पहले 24 दिसंबर को फिल्म की प्रिव्यू स्क्रीनिंग हुई। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर बताया कि बुधवार को हुई प्रिव्यू स्क्रीनिंग में 'पद्मावत' ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए है।
Despite challenges and extremely limited preview shows [which commenced in evening], #Padmaavat collects ₹ 5 cr in previews screenings on Wed.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2018
विज्ञापन
padmaavat
ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने बताया कि 'एक बार मामला शांत हो गया तो फिल्म बंपर कमाई करेगी। मुझे भरोसा है कि राजपूत इस फिल्म को देखने के बाद गर्व महसूस करेंगे।' 'पद्मावत' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ देशभर के 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।