'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'पद्मावत' ने की छप्परफाड़ कमाई, 2 दिन में निकाल लिया बजट का पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Despite non-screening in few states and protests/disturbances, #Padmaavat fares VERY WELL on Day 1... Had it been a peaceful/smooth all-India release, the biz would’ve touched ₹ 28 / ₹ 30 cr... Wed [limited preview screenings] 5 cr, Thu 19 cr. Total: ₹ 24 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2018
करीब 200 करोड़ में बनीं 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म अपने बजट से ज्यादा यानी 206 करोड़ कमा चुकी है।
'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। शाहिद फिल्म में राजा रतन सिंह बने हैं और रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का करणी सेना ने जोरदार विरोध किया।
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के को-प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक एक मिलियन लोगों से ज्यादा भारतीयों ने फिल्म देखी। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था।