{"_id":"5a86ad5a4f1c1ba1268baa51","slug":"padmaavat-padman-and-aiyaary-which-one-is-superhit-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद 'पैडमैन' और अब 'अय्यारी', जानिए कौन सी फिल्म बॉक्स आफिस पर भारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद 'पैडमैन' और अब 'अय्यारी', जानिए कौन सी फिल्म बॉक्स आफिस पर भारी
Sat, 17 Feb 2018 08:08 AM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 की शुरुआत से ही जिस फिल्म पर सभी की नजर थी वो थी संजय लीला भंसाली की पद्मावत। शूटिंग के बाद से ही यह फिल्म विवादों में आ गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा। खैर तमाम विवादों के बाद भी फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े।
2 of 6
Padmaavat
अगर बात की जाए 1 हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म पैडमैन की तो अक्षय कुमार की इस फिल्म की टक्कर पहले पद्मावत से होने वाली थी लेकिन भंसाली अपनी फिल्म सोलो रिलीज करना चाहते थे जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपने पैर पीछे खींच लिए और फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 9 फरवरी कर दी।
3 of 6
Padman and Padmaavat
अक्षय की फिल्म पैडमैन से टक्कर शायद अय्यारी को भारी पड़ती इसलिए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म रिलीज की तारीख 25 जनवरी से बढ़ा कर 9 फरवरी कर दी। लेकिन पद्मावत के साथ अक्षय भी किसी तरह की टक्कर लेना नहीं चाहते थे इसलिए फिल्म को 9 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया। अब पैडमैन को देखते हुए अय्यारी के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म को लेकर चांस लेना सही नहीं समझा और फिल्म की रिलीज डेट 9 फरवरी से बढ़ा कर 16 फरवरी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Padmaavat
अगर बात करें कलेक्शन की तो इन तीनों फिल्मों पर भारी पड़ी है संजय लीला भंसाली की पद्मावत। करीब 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। केवल भारत में ही फिल्म ने 265.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
विज्ञापन
5 of 6
padman
सोशल मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का बॉक्स ऑफिस में धमाल जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इन 7 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपना बजट महज दो दिन में ही निकाल लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।