{"_id":"5a6324e04f1c1b6e268b550d","slug":"padmaavat-release-on-25-january-but-big-challenge-to-get-back-the-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"250 करोड़ के बजट में बनी 'पद्मावत' के सामने आई एक और मुश्किल, हो सकता है करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
250 करोड़ के बजट में बनी 'पद्मावत' के सामने आई एक और मुश्किल, हो सकता है करोड़ों का नुकसान
Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के अक्षय कुमार ने अपनी मूवी 'पैडमैन' की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन सब कुछ ठीक होने के बावजूद फिल्म पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
2 of 6
दीपिका पादुकोण
निर्माता संजय लीला भंसाली और स्टूडियो वायकॉम18 की फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए है। 35 करोड़ रुपए प्रचार-प्रसार का बजट है। इस रकम को वापस पाना बड़ी चुनौती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, फिल्म का चौतरफा विरोध।
3 of 6
दीपिका पादुकोण
जानकारों का मानना है कि 24 जनवरी की रात 9.30 बजे देश के प्रमुख शहरों में प्री-पेड प्रिव्यू और 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड में रिलीज होने का लाभ 'पद्मावत' को मिल सकता है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, जिस तरह से राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में फिल्म का विरोध हो रहा है, उससे 'पद्मावत' 25 फीसदी दर्शक खो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका पादुकोण
इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा। फिल्म की ओपनिंग को लेकर तमाम अटकलें हैं और इसका फर्स्ट डे कलेक्शन 25 से 35 करोड़ के बीच माना जा रहा है। विदेश में फिल्म को अमेरिका का पैरामाउंट पिक्चर्स रिलीज कर रहा है, इससे 'पद्मावत' को लाभ होगा। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और साउथ अफ्रीका में फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण
'पद्मावत' को अभी पीवीआर, आइनॉक्स, सिनेपोलिस और बिग सिनेमाज जैसे चेन थिएटर्स से भी मामला सुलझाना है। इनकी शर्त है कि रिलीज के आठ हफ्ते बाद ही फिल्म टीवी या ऑनलाइन प्रसारण के लिए दी जाए। 'पद्मावत' के निर्माताओं को विश्वास है कि फिल्म चार हफ्ते सिनेमाघरों में निकाल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।