{"_id":"5a63313f4f1c1ba0268b5749","slug":"padmaavat-row-karni-sena-calls-bharat-band-on-25th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले फिर बढ़ीं 'पद्मावत' की मुश्किलें, और तल्ख हुए करणी सेना के तेवर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले फिर बढ़ीं 'पद्मावत' की मुश्किलें, और तल्ख हुए करणी सेना के तेवर
Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट ने भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म को देशभर में रिलीज करने का आदेश दिया हो लेकिन 'पद्मावत' फिल्म की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के विरोध को रोकने के लिए भंसाली ने करणी सेना को पत्र लिखा था लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।
2 of 4
पद्मावत फिल्म
Bollywoodlife के मुताबिक करणी सेना ने फिल्म के रिलीज के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। इसके साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि भंसाली ने करणी सेना को एक पत्र लिखा था और उनसे गुजारिश की थी पहले फिल्म देख लें उसके बाद कोई राय बनाएं। करणी सेना ने फिल्ममेकर भंसाली का आग्रह अस्वीकार करते हुए कहा 'वह फिल्म नहीं देखेंगे बल्कि उसकी होली जलाएंगे।'
3 of 4
PADMAAVAT
आपको बता दें कुछ राज्यों ने फिल्म के विरोध के चलते इसकी रिलीज करने पर बैन लगा दिया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें बैन हटाना पड़ा था। हालांकि आज गुजरात में विरोध की हिंसा इतनी बढ़ गई कि टिकट काउंटर तक को आग के हवाले कर दिया। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों ने इस फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
padmaavat
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने 'पद्मावत' की रिलीज की वजह से 'पैडमैन' को 9 फरवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है। ऐसे में भंसाली के सामने फिल्म का जबरदस्त विरोध एक बड़ी मुसीबत है। निर्माता संजय लीला भंसाली और स्टूडियो वायकॉम18 की फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए है। 35 करोड़ रुपए प्रचार-प्रसार का बजट है। इस रकम को वापस पाना बड़ी चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।