फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म से पहले जान लें कौन हैं 'पद्मावती', 16 हजार दासियों के साथ जौहर करने पर क्यों हुईं थीं मजबूर

Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Here Are Some Facts About The Rani Padmavati
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' काफी विवाद के बाद अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर के साथ तीन प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। प्रोमो से ही पता चल रहा है कि फिल्म जबरदस्त हिट होने वाली है। भंसाली की यह फिल्म रानी पद्मिनी और राजपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजली साबित हो सकती है।

Here Are Some Facts About The Rani Padmavati
दीपिका पादुकोण

फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। शाहिद, रावल रतन सिंह और रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के रोल में दिखाई देंगे। दोनों ने फिल्म में लाजवाब काम किया है। 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के ‌लिए अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है।

Here Are Some Facts About The Rani Padmavati
दीपिका पादुकोण

सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फिल्म को सभी राज्यों में रिलीज करने की इजाजत दे दी है। लेकिन गुजरात में अभी भी फिल्म बैन है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आप फिल्म देखें, हम आपको रानी पद्मिनी का वो इतिहास बताने जा रहे जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। जानें रानी पद्मिनी ने क्यों जौहर कर लिया था।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Here Are Some Facts About The Rani Padmavati
दीपिका पादुकोण

रानी पद्मिनी राजस्‍थान के सिंघाला की रहने वाली थीं। उन पर कवि मलिक मुहम्मद जायसी ने महाकाव्य भी लिखा है। कहा जाता है कि रानी पद्मिनी अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर थीं। लेकिन रानी पद्मिनी के अस्तित्व को लेकर इतिहास में कोई दस्तावेज मौजूद नही है। हालांकि चित्तौड़गढ़ में रानी पद्मावती की छाप नजर आती है।
 



 

विज्ञापन
Here Are Some Facts About The Rani Padmavati
दीपिका पादुकोण

रानी पद्मिनी की मां का नाम चंपावती और पिता का नाम गंधर्वसेन था। उनके पास एक बोलने वाला तोता हीरामणि भी था। पद्मिनी के विवाह के लिए उनके पिता ने स्वयंवर का आयोजन किया था। इसमें हिन्दू-राजपूत राजाओ को आमंत्रित किया गया था। एक छोटे से राज्य के राजा मलखान सिंह भी उनसे विवाह करने के लिये पधारे थे। चित्तौड़गढ़ के राजा रावल रतन सिंह रानी नागमती के होते हुए भी स्वयंवर में आए थे।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed