फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेट पर लीक हुई 'पद्मावती’, मिल चुके 5 लाख 32 हजार व्यू, यहां जानिए पूरा सच

Mon, 20 Nov 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा Updated Mon, 20 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Padmavati full movie is going viral on you tube, here is reality
तमाम हिंदुवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद आखिरकार 'पद्मावती' की रिलीज डेट टाल दी गई है। 30 जनवरी को रिलीज होने वाली इस विवादित फिल्म की अगली रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। संजय लीला भंसाली की महात्वाकांक्षी फिल्म पद्मावती को लेकर देशभर में बवाल चल रहा है।
Padmavati full movie is going viral on you tube, here is reality
इस फिल्म के लिए भंसाली का सिर काटने पर 5 करोड़ से बढ़ाकर इनाम 10 करोड़ कर दिया गया। दीपिका पादुकोण की नाक काटने तक की धमकियां दी गई। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर रखी गई थी हालांकि रविवार को फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।
Padmavati full movie is going viral on you tube, here is reality
फिल्म को लेकर मचे हंगामे के कारण निर्माताओं को ये फैसला लेना पड़ा है। सेंसर बोर्ड से भी अभी ये फिल्म पास नहीं हुई है। फिल्म पर फैले विवाद के बीच खास बात ये है कि रिलीज से पहले ही इस मूवी को इंटरनेट यूजर गूगल और यूट्यूब पर काफी संख्या में सर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmavati full movie is going viral on you tube, here is reality
लोगों ने इस फिल्म को इतना सर्च कर लिया है कि गूगल में Padmavati टाइप करने पर टॉप सेकंड सजेशन दिखाई देता है। इसके साथ ही यूट्यूब पर Padmavati full movie. टाइप करने पर यूट्यूब का एक लिंक होता है जिसमें 2 घंटे 55 मिनट का एक वीडियो दिखाई देता है।
विज्ञापन
Padmavati full movie is going viral on you tube, here is reality
Padmavati full Movie | Hindi Dubbed 2017 नाम के इस वीडियो को यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 5,32,220 बार देखा जा चुका था। लेकिन यह एक फेक वीडियो है। ऐसे और भी कई वीडियो Padmavati full Movie नाम से यूट्यूब पर डाले गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed