{"_id":"64860bd877488a51ac0c0ace","slug":"padmini-birthday-first-south-actress-who-work-in-hindi-cinema-know-her-struggle-filmy-career-and-lesser-known-2023-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padmini B'day: हिंदी फिल्मों की पहली एक्ट्रेस थीं पद्मिनी, भारत-चीन युद्ध के दौरान किया था यह अहम काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padmini B'day: हिंदी फिल्मों की पहली एक्ट्रेस थीं पद्मिनी, भारत-चीन युद्ध के दौरान किया था यह अहम काम
12 जून, 1932 को तिरुवनन्तपुरम में जन्मीं एक्ट्रेस पद्मिनी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियों ने उन्हें फैंस के दिलों में जिंदा रखा हुआ है। साउथ की इस मशहूर हसीना को हिंदी सिनेमा में काम करने वाली पहली एक्ट्रेस कहा जाता है। पद्मिनी ने उस दौर में तमिल, तेलुगु, रशियन और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह हिंदी की सदाबहार फिल्मों 'मेरा नाम जोकर', 'जिस देश में गंगा बहती है' का भी हिस्सा रही थीं। पद्मिनी ने हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर के साथ भी काम किया था। आइए आज पद्मिनी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलूओं पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
पद्मिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक शानदार भरतनाट्यम डांसर भी थीं। तिरूवन्तपुरम के पूजाप्परा में जन्मीं पद्मिनी के पिता का नाम थंकअप्पन पिल्लई और माता का नाम सरस्वती था। पद्मिनी ने वर्ष 1949 में फिल्मी दुनिया का रुख किया। बड़ी बहन ललिता और छोटी बहन रागिनी के साथ पद्मिनी ‘त्रावणकोर सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हुईं। वहीं, पद्मिनी ने काम करते हुए पर्दे पर राज कपूर, राज कुमार, प्रेम नासिर, देवानंद, एम जी रामचंद्रन और शिवाजी गणेशन संग चर्चित जोड़ी बनाई, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था।
3 of 5
पद्मिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी ने वर्ष 1962 में एक बड़ा काम किया, जिसकी वजह से उन्हें खूब सराहना मिली। भारत-चीन युद्ध के दौरान पद्मिनी आर्मी कैंप जाया करती थीं। वहां, जाकर एक्ट्रेस सेना का हौसला अफजाई करती थीं और डांस परफॉर्मेंस भी दिया करती थीं। पद्मिनी की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ होती थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना जलवा बिखेरा था। वर्ष 1966 और 1971 में पद्मिनी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर में' अपने किरदार से हर किसी को दीवाना बना दिया था। मूवी में एक्ट्रेस ने बोल्ड भूमिका निभाई थी। पद्मिनी की एक्टिंग और खूबसूरती का ही नतीजा था कि उनकी तुलना उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी। राज कपूर, देवानंद के अलावा पद्मिनी ने साउथ सुपरस्टार जेमिनी गणेशन संग भी पर्दे पर अपनी जोड़ी जमाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
पद्मिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो, उन्होंने वर्ष 1948 की हिंदी फिल्म ‘कल्पना’ में काम किया। इसके बाद वह ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘आशिक’, ‘अफसाना’, ‘चंदा और बिजली’, ‘भाई-बहन’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘मस्ताना’, ‘रागिनी’, ‘अमरदीप’, ‘राजतिलक’, ‘परदेसी’ जैसी शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आईं। वर्ष 1966 में पद्मिनी को फिल्म ‘काजल’ के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। वर्ष 1989 की फिल्म ‘मोहब्बत का पैगाम’ के जरिए पद्मिनी ने अपना डायरेक्शन डेब्यू किया था। हालांकि, पद्मिनी ने 24 सितंबर 2006 चेन्नई में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।